अमर गुफा महकोनी गिरौदपुरी धाम मामले को लेकर सतनामी समाज का प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न जैतखाम काटने की मामले का उच्च स्तरीय न्यायिक जांच या CBI जांच कराने प्रस्ताव पारित मांगे के समर्थन में प्रदेश भर के जिला मुख्यालय में आंदोलन कर राज्यपाल के नाम सौंपेंगे ज्ञापन मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के महकोनी अमरदास गुफा गिरौदपुरी में विगत दिनों सतनामी समाज के आस्था के प्रतीक जैतखाम को आरी से काट कर खंडित कर दिया गया था जिसमें बिहार सहरसा जिला के तीन पानी टंकी एवं नल-जल योजना में महकोनी में काम करने वाले मजदूरों को पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी बनाकर जेल दाखिल किया गया है। जिसमें पुलिस द्वारा घटना के कारणों को उल्लेख करते हुए बताया गया है कि किसी ठेकेदार ने पानी टंकी निर्माण कार्य का पैसा नहीं देने से बिहार निवासी तीनों आरोपी आक्रोश में आकर घटना को अंजाम दिया है। सतनामी समाज के लोग पुलिस जांच एवं बताएं गए कारणों तथा की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। जिसके कारण समाज आक्रोश है।तथा उक्त प्रकरण की पुनः जांच हेतु उच्च स्तरीय न्यायिक जांच एवं CBI जांच की मांग कर रहे हैं।इस मामले को लेकर तथा प्रदेश भर में सतनामी समाज के ऊपर लगातार हो रहे अन्याय अत्याचार के बढ़ते मामलों सहित सतनामी समाज के आस्था के प्रतीक जैतखाम को कांटे, तोड़े या जलाएं जाने की घटनाओं को मद्देनजर सतनामी समाज का छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय बैठक 23 मई दिन गुरुवार को सतनाम धर्मशाला मड़वा गिरौदपुरी में आयोजित किया गया था। बैठक में भारी संख्या में प्रदेश भर से सभी संगठनों के सतनामी समाज के ब्लाक, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी गण सहित गुरु परिवार से कौशल माता, प्रियंका दीदी सहित बिलाईगढ विधायक कविता प्राण लहरें, मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया जी सहित सामाजिक कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने समाज के साथ हो रहे घटनाओं व जैतखाम तोड़े जाने की बढ़ते मामलों का कड़े शब्दों निंदा करते हुए। इसमें रोक लगाने की मांग किया। गिरौदपुरी धाम अमर गुफा की घटना को समाज बहुत गंभीरता से लेते हुए।इस मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच या CBI जांच कराने की मांग किया है। माननीय राज्यपाल,मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, अनुसूचित जाति आयोग नई दिल्ली, धर्म गुरु गुरु बालकदास जी गुरु गद्दी नशीन भण्डारपुरी तथा जगत गुरु विजय कुमार एवं गुरु रुद्र कुमार के नाम से ज्ञापन में प्रदेश भर आएं समाज प्रमुखों ने हस्ताक्षर कर न्यायिक एवं CBI जांघ कराने की मांग किया है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मांगों के समर्थन में एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ने व प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 7 मई को धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। फिर मांगों पर अमल नहीं हुआ तो,10 जून को बलौदा बाजार जिला मुख्यालय में प्रदेश स्तरीय आन्दोलन का आगाज कर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने प्रस्ताव पारित किया गया।इस संबंध में सभी जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में बस्तर, राजनांदगांव, कवर्धा, बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर,धमतरी, महासमुंद,बालौद, मुंगेली, बिलासपुर,कोरबा, जांजगीर, जैजैपुर, सारंगढ़ बिलाईगढ, शक्ति सहित बलौदा बाजार जिला से समाजिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधि गण,गायक कलाकार सहित प्रगतिशील, प्रदेश सतनामी समाज,सौ गवां सतनामी समाज, सतनाम धर्म विकास परिषद भीम आर्मी भीम रेजिमेंट सहित विभिन्न संगठनों के लगभग 5 हजार से अधिक लोग उपस्थित रहे। Post Views: 197 Post navigation वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदाबाजार,: आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने दोपहर 12 बजे से जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ एक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में लंबित अपराधों, चालान, शिकायतों, और धारा 363 भादवि के मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सदानंद कुमार ने जिले के कई थाना और चौकी में अधिक संख्या में अपराधों के लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित प्रभारियों को फटकार लगाई। उन्होंने मौके पर ही सेवा पुस्तिका आदेशित की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के भीतर सभी लंबित अपराधों का निपटारा किया जाए। धारा 363 भादवि के तहत गुम बालक-बालिकाओं की सकुशल वापसी के लिए साइबर टीम के सहयोग को लेकर समुचित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, अवैध रूप से शराब विशेषकर महुआ शराब की बिक्री पर रोक लगाने हेतु संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए प्रभारियों को हिदायत दी गई। बैठक में अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र के थाना/चौकी का नियमित निरीक्षण करने और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए गए। इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर, एसडीओपी भाटापारा आशीष अरोरा, एसडीओपी बलौदाबाजार श्रीमती निधि नाग, उप पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अमृत कुजूर, समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी गण, और पुलिस कार्यालय के स्टाफ उपस्थित थे। जिला ब्यूरो *सुनील साहू * *कलेक्टर ने किया जिला कोषालय जांजगीर का निरीक्षण* जांजगीर-चांपा 25 मई 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिला कोषालय जांजगीर का निरीक्षण किया। उन्होंने दृढ कक्ष का निरीक्षण कर अदालती स्टाम्प, गैर अदालती स्टाम्प, टिकिट, मूल्यवान सम्पत्ति एवं अन्य स्टाम्पों के अवलोकन किया गया। इसके साथ ही बीट चार्ट, अग्नि शमन यंत्र की वैद्यता तिथि व लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी सुदृढता प्रमाण का भी अवलोकन किया गया। इसके उपरांत उनके द्वारा पेंशन शाखा, स्थापना शाखा, तकनीकि शाखा, व अन्य सभी शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देयक प्राप्ति, भुगतान, पी.डी. खाता आदि की जानकारी भी ली गई। निरीक्षण के समय वरिष्ठ कोषालय अधिकारी डॉ रूपेश कुमार पाठक, सहायक कोषालय अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर कुमार बरेठ, श्रीमती स्मिता पाण्डेय एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थे। स/क्र