*जिला-सक्ती* ब्यूरो * सुनील साहू * ➡️ *थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही* *दिनांक 24/05/2024* ➡️ *14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार*। *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से)* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया रमा पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवम तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में दिनाक 24.05. 2024 को मुखबिर सूचना पर ग्राम काशीगढ़ में शराब रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी हीरा लाल चंद्रा पिता दशरथ चंद्रा उम्र 25 साल साकिन काशीगढ़, थाना जैजैपुर के द्वारा अपने घर के आंगन में अवैध रूप से 14 लीटर हाथ भट्ठी की बनी हुई कच्ची महुआ शराब कीमती 1400/– रूपये को बिक्री करते गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी को दिनांक 24.05.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी *निरीक्षक ललित चंद्रा* के मार्गदर्शन में प्र. आर. 303 श्रीकांत शेंगर , आर. रामकुमार उराव, मुकेश सिदार का सराहनीय योगदान रहा। Post Views: 33 Post navigation जिला ब्यूरो *सुनील साहू * *कलेक्टर ने किया जिला कोषालय जांजगीर का निरीक्षण* जांजगीर-चांपा 25 मई 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिला कोषालय जांजगीर का निरीक्षण किया। उन्होंने दृढ कक्ष का निरीक्षण कर अदालती स्टाम्प, गैर अदालती स्टाम्प, टिकिट, मूल्यवान सम्पत्ति एवं अन्य स्टाम्पों के अवलोकन किया गया। इसके साथ ही बीट चार्ट, अग्नि शमन यंत्र की वैद्यता तिथि व लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी सुदृढता प्रमाण का भी अवलोकन किया गया। इसके उपरांत उनके द्वारा पेंशन शाखा, स्थापना शाखा, तकनीकि शाखा, व अन्य सभी शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देयक प्राप्ति, भुगतान, पी.डी. खाता आदि की जानकारी भी ली गई। निरीक्षण के समय वरिष्ठ कोषालय अधिकारी डॉ रूपेश कुमार पाठक, सहायक कोषालय अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर कुमार बरेठ, श्रीमती स्मिता पाण्डेय एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थे। स/क्र रविंद्र देवागन -संवाददाता शक्ति मो,7566406755 *मांड नदी तट पर किये गये अवैध राखड़ डंपिंग पर की गई कार्यवाही* *अवैध राखड़ डंपिंग पर लगातार कार्यवाही जारी* सक्ती, 25 मई 2024// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में अवैध राखड़ डंपिंग पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। डभरा एसडीएम से प्राप्त जानकारी अनुसार चंद्रपुर तहसील अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत चंदली में मांड नदी तट पर श्रीमती सत्या राणा पति श्री मदन सुंदर राणा द्वारा अपने निजी भूमि पर राखड़ डंप करवाया जा रहा था। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डभरा श्री बालेश्वर राम तथा तहसीलदार चंद्रपुर श्री अभिजीत राजभानु को दी गई। जिसके तहत एसडीएम डभरा द्वारा तुरंत संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार चंद्रपुर को अवैध राखड डंपिंग पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया । जिससे राजस्व अमलों द्वारा एसडीएम डभरा के मार्गदर्शन में मौके पर जांच की गई तथा राखड डंपिंग को नियम के विरुद्ध नदी तट से 98 मीटर पर डंप किया जाना पाए जाने पर मौका जांच पंचनामा बनाकर कार्यवाही की गई है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा सभी तहसीलों में अवैध राखड डंपिंग पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।