झीरम हमले में शहीद नेताओं को विधायक संदीप साहू ने दी श्रद्धांजलि मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ कसडोल झीरम हमले में शहीद हुए वीर सपूतों को झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर कांग्रेस भवन में कसडोल विधायक संदीप साहू ने कोटि-कोटि नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे शहीदों के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता सदैव संकल्परत हैं। ज्ञात हो कि बस्तर झीरम घाटी में 11 वर्ष पहले 25 मई 2013 को देश में अब तक हुए सबसे बड़े नक्सली हमलों में देखा था उस दिन झीरम घाटी में नक्सलियों ने खूनी तांडव मचाया था और तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा सहित 32 से अधिक कांग्रेस नेताओं को मौत के घाट उतार दिया था। देश के लिए झीरम घाटी कांड एक कभी न भरने वाले घाव की तरह है। इस दौरान साहू समाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, सतीश विक्की साहू, दिलीप साहू आदि कार्यकर्तओं ने भी श्रद्धांजलि दी। Post Views: 45 Post navigation महिला समूह के द्वारा लू से बचने के लिए जागरूकता अभियान मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार कल्प समाज सेवी संस्था कसडोल व कल्प महिला किसान समूह सदस्यों द्वारा वनांचल गांवों में बढ़ती तापमान व लू से बचने के लिए रैली व बैठक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं, जिसमें प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को मोटा अनाज व कंद-मूल से अलग-अलग खाद्य व पेय पदार्थ बनाकर खिलाया व गर्मी मे फायदा बतलाया गया जिससे लोग मोटा अनाज को अपने व्यवहार में ला सके एवं खरीफ सीजन के लिए फसल व बीज का चयन हेतु अभ्यास किया गया।संस्था प्रमुख जाफर जी द्वारा लू से बचने के लिए सावधानी बरतने लिए कहा गया कि अधिक से अधिक पानी पिना, मोटा अनाज से बना हुआ पेय पदार्थ का सेवन करें, घर से बाहर निकलने पर गमछा व छाता का इस्तेमाल करन, पानी बाटल साथ लेकर चले, धूप में सफर करने के लिए बचे, काम करते वक्त कुछ समय के लिए ब्रेक लेवें। वेस्ट पदार्थों से बेस्ट सजावटी सामान बनाना सीख रहे बच्चे समर कैम्प में। मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार बलौदाबाजार के शासकीय पूर्व माध्यमिक नवीन शाला में आयोजित समर कैम्प में छात्र छात्राओं को वेस्ट पदार्थों से बेस्ट सजावटी सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा तो सामने आ रही है साथ ही उनके अंदर घर के साथ शहर को कचरा मुक्त व पर्यावरण को शुद्ध रखने का मनोभाव भी जागृत करने का कार्य स्कूल की शिक्षिकायें कर रही है। शासन के आदेश के बाद जिले के स्कूलों में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जहाँ बच्चों को वेस्ट पदार्थों का ऊपयोग कर सजावट के सामान बनाने प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें बच्चे बडे़ ही उत्साह से भाग लेकर सजावटी सामान बनाने के साथ ही मेंहदी लगाना पेंटिंग बनाने सहित अन्य चीजों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। बलौदाबाजार के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में समर कैम्प आयोजित किया गया है जहाँ बच्चे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं और वेस्ट पदार्थों से घरेलू सजावटी सामान बनाने की कला के साथ ही मेंहदी लगाना पेंटिंग बनाना, पैरदान बनाना के साथ बहुत घर के सजावटी सामान बनाने की कला में पारंगत हो रहे हैं विघालय की प्रधान पाठक एहुति वर्मा ने बताया कि वेस्ट पदार्थों का कैसे ऊपयोग करे इसका यहाँ पर समर कैंप में बताया जा रहा है सुबह 8 बजे से 10 बजे तक क्लास लगती है जहाँ बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाता है। वेस्ट पदार्थों के सदुपयोग से हमारे आसपास कचरा नहीं फैलेगा और पर्यावरण प्रदूषण भी रूकेगा। बच्चे बडे़ ही उत्साह से समर कैम्प में भाग ले रहे हैं। और इस कार्यक्रम से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को भी सामने लाने का मौका मिल रहा है। और इसमें हमारे स्कूल के समस्त शिक्षिकाओं का विशेष योगदान है। बच्चों ने बताया कि गर्मी की छुट्टी पर यह कैंप हमारे लिए बहुत ऊपयोग साबित हो रहा है और हम यहाँ पर घर में फेक दिये जाने वाले वेस्ट पदार्थों से सजावट के सामान बनाना सीख रहे हैं इससे घर की सुंदरता तो बढेगी ही भविष्य में हम इससे विक्रय कर आमदनी भी कमा सकते हैं और पर्यावरण की रक्षा भी हो जायेगी। समर कैम्प में हंशिका वर्मा, रेशमी निषाद, अंकिता वर्मा, फाल्गुनी साहू, मीनू सेन, अनमोल केशरवानी, नोहालिका साहू छात्राओं के साथ विघालय की शिक्षिका सुनिता कुशवाहा, कुछ मीनाक्षी यदु, श्रीमती संगीता मिश्रा, श्रीमती किरण टिक रिहा, उपस्थित थे।