*कमियों को दूर कर योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं प्रगति- कलेक्टर* *किसानों को खाद बीज लेने में न हो कोई समस्या* *कलेक्टर ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा* मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/9644331272 बलौदा बाजार कलेक्टर के. एल. चौहान ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय- सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कहीं पर भी कमी हो तो उसे हर स्तर पर दूर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सतत मॉनिटरिंग व समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरीफ सीजन में सहकारी समितियों में खाद एवं बीज भंडारण एवं उठाव की जानकारी लेते हुए उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समितियों से खाद बीज का उठाव करने में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। खाद बीज को लेकर किसानों की ओर से शिकायत मिलने पर सम्बंधित अधिकारी पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि समितियों से खाद बीज का उठाव करने के लिए गांव में मुनादी कराएं। समितियों में खाद बीज की उपलब्धता तथा वितरण की प्रतिदिन की जानकारी लेने के लिए पटवारियों की ड्यूटी लगाएं। उन्होंने कृषि, सहकारिता , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बीज निगम एवं मार्कफेड के अधिकारियों को जिले के सभी 5 डबल लॉक गोदामों में उर्वरक उपलब्धता एवं उठाव की निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगामी मानसून में वृक्षारोपण के लिए कार्ययोजना तथा पौधे तैयार करने हेतु जरूरी निर्देश उद्यनिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। इसीतरह पशुधन विभाग के अधिकारी को पशुओं के टीकारण पूर्ण करने तथा मत्स्य अधिकारी को जरूरत के अनुसार स्पॉन की उपलब्धता सिनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी से प्रगति लाना होगा। इसके लिए सभी निर्माण एजेंसियां अभी से आवश्यक तैयारियां शुरू करें। ठेकेदारों को भी इस बात से अवगत कराएं और गुणवत्तापूर्ण निर्माण भी सुनिश्चित काराना है। उन्होंने अटल आवास योजना अन्तर्गत बीपीएल परिवारों को आवंटित आवासों की सत्यापन कराने तथा आवंटन में किसी प्रकार की अनियमितता होने पर उसे दूर करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, संयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोंण्डे सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। Post Views: 101 Post navigation *खूब पिये पानी,बढ़ती गर्मी के साथ लू से बचाव है जरूरी-सीएचएमओ* मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/9644331272 बलौदा बाजार, जिले में तेज गर्मी को देखते हुए हीट वेव या लू से बचाव एवं स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इससे बचाव करने के लिए विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि तेज़ धूप में लंबे समय तक रहने से शरीर में पानी एवं खनिज -लवण की कमी हो जाती है जिसे लू की स्थिति कही जाती है। सिर में भारीपन,शरीर में तेज दर्द, तेज बुखार, चक्कर,उल्टी आना,कमजोरी आना,बार बार मुंह सूखना,पेशाब कम आना अथवा बेहोशी ये कुछ लक्षण हैं जो लू को प्रकट करते हैं। लू लगने पर सर में गीले कपड़े की पट्टी लगाना उचित होगा अधिक से अधिक ओ आर एस घोल दिया जाए। मरीज के शरीर को ठंडे पानी से पोछना चाहिए। अधिक से अधिक ठंडा पेय दिया जाए। उल्टी,तेज़ सर दर्द को स्थिति में मरीज को तत्काल अस्पताल ले जाना चाहिए। जहाँ तक लू से बचाव का सम्बंध है तो जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट श्वेता शर्मा के अनुसार इस हेतु व्यक्ति को कोशिश करनी चाहिए कि,वह घर से कम ही बाहर निकले,बाहर जाने की स्थिति में स्वयं को कपड़ों से ढँक कर रखे। कपड़े मुलायम और सूती हों तो अच्छा रहेगा। इसके अतिरिक्त लगातार पानी और अन्य पेय पदार्थ का सेवन करते रहना चाहिए। उल्टी,सर दर्द,तेज़ बुखार की स्थिति में चिकित्सक से संपर्क किया जाए। किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति में तत्काल अस्पताल में संपर्क करें। इस हेतु जिला कंट्रोल रूम का नंबर 7727223532 जारी किया गया है। प्रेस नोट बालाजी सिम्फनी द्वारा भगवान तिरुपति बालाजी मूर्ति स्थापना और भव्य कलश यात्रा (नवी मुंबई) पनवेल में स्थित प्रसिद्ध इमारत , जिसे बालाजी सिम्फनी के नाम से जाना जाता है, तीन हजार परिवारों की खुशी का एड्रेस है। विशेष ग्रुप की इस इमारत में अब भगवान तिरुपति बालाजी की दिव्य उपस्थिति होगी। इस शुभ अवसर पर, छत पर सुविधाओं के कार्य का भी उद्घाटन किया गया। इस आयोजन में विशेष ग्रुप के संस्थापक विनय अग्रवाल, निदेशक देवेंद्र केडिया, वर्षा अग्रवाल, विशेष अग्रवाल, कृति केडिया, संजीवकुमार भगत, यतिन पाटिल, प्रदीप जाधव, किरण सात्रे, सुचिता ललिते और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। ढोल-ताशे की ध्वनि, आतिशबाजी और भक्तिमय वातावरण के बीच, बालाजी सिम्फनी के परिसर में एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सभी निवासी पारंपरिक परिधानों में सजधज कर आए और इस अवसर के लिए उत्सवी पगड़ी पहनी। इस आनंदमय कार्यक्रम का आनंद सभी आयु वर्ग के लोगों ने उठाया। प्रत्येक विंग में रंगोली बनाई गई, और भगवान तिरुपति बालाजी की मूर्ति का सभी निवासियों ने स्वागत और पूजा की। आज छत पर सुविधाओं के कार्य का उद्घाटन किया गया, जो बालाजी सिम्फनी के निवासियों के लिए बेहतर सुविधाएँ प्रदान करेगा। इसके अलावा, एक मुफ्त नेत्र जांच शिबिर का आयोजन किया गया, जिससे सैकड़ों निवासी लाभान्वित हुए। प्रेस से बात करते हुए, देवेंद्र केडिया ने कहा, “आज भगवान तिरुपति बालाजी की मूर्ति की स्थापना हमारे लिए अत्यंत हर्ष और शुभ अवसर है। एक प्रकार से, हमारी भक्ति पूरी हुई है। हमारी सामाजिक जिम्मेदारी के हिस्से के रूप में, हमने एक मुफ्त नेत्र जांच शिबिर का भी आयोजन किया। विशेष ग्रुप की नई परियोजना ‘स्काई मार्क पनवेल’ लक्जरी लेकिन किफायती 2 बीएचके और 3 बीएचके फ्लैट्स प्रदान करती है। खारघर से पनवेल क्षेत्र तक इस प्रकार की कीमतें बेजोड़ हैं, और यह टिकट आकार उन सभी ग्राहकों को लाभान्वित करेगा जो ऐसी कीमत में मूल्य की खोज कर रहे हैं।” विशेष ग्रुप के बारे में विशेष ग्रुप रियल एस्टेट क्षेत्र में 25 वर्षों के सशक्त अनुभव के साथ उत्कृष्टता और विशिष्टता का प्रतीक है। फोकस्ड लीडरशिप, , नवाचारी उत्कृष्टता, और व्यावहारिक दृष्टिकोण हमारे दर्शन का हिस्सा हैं, जिन्हें हम अपनी टीम, सहयोगियों और निवासियों में महत्व देते हैं। “स्काई मार्क पनवेल” के बारे में विशेष ग्रुप “स्काई मार्क” प्रस्तुत करता है, जो पनवेल, नवी मुंबई में सबसे बेहतरीन लक्जरी आवासीय विकास में से एक है, जिसमें विशाल और लक्जरी 2 बीएचके और 3 बीएचके फ्लैट्स हैं। यह परियोजना सभी आधुनिक सुविधाओं और 24×7 सुरक्षा सेवाओं से सुसज्जित है जो निवासियों की जरूरतों को पूरा करती है। “स्काई मार्क” आपका खुद का विशेष आकाशीय ओएसिस है, जो आपको विश्व की सर्वश्रेष्ठ जीवनशैली सुविधाओं के साथ प्रदान करता है। यह नवी मुंबई का नया प्रतिष्ठित स्थल बनने के लिए तैयार है।