मनोज वर्मा स्वतंत्र की रिपोर्ट छत्तीसगढ़ 3अगस्त,, छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली मुख्यत: खेती – किसानी और हरियाली से जुड़ा हुआ है। यह पेड़, पौधों, प्रकृति से जुड़ाव का पर्व है। कृषि से जुड़े गौवंश, औजारों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का पर्व है। हमें बड़े उल्लास, आनंद के साथ इस पर्व को मनाना चाहिये। श्री पाटेश्वरधाम के आनलाईन सतसंग में पुरूषोत्तम अग्रवाल की जिज्ञासा पर संत श्री रामबालकदास जी ने हरेली पर्व की प्रासंगिकता तथा महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हरेली पर्व मनाया जाता है। इस दिन गाय, बैल, भैंस को बीमारियों से बचाने बगरंदा, नमक खिलाया जाता है। कृषि औजारों हल, कुदाल, सब्बल, हसियाॅ, फावड़ा आदि की सफायी कर पूजा की जाती है। खेत में एक कांटे वाला डाल लगाकर इसकी पूजा की जाती है। पशु बुद्धि, प्राणी बुद्धि, वस्तु बुद्धि का भाव न रख परमात्म बुद्धि भाव से इन सबकी पूजा कर इनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। कुल देवताओं की पूजा कर अच्छी फसल की कामना की जाती है। यह छ ग का लोकपर्व तथा फसल लहलहाने की कामना का पर्व है। मातायें गुड़ का चीला और अन्य व्यंजन बनाती हैं। इस दिन गेड़ी और अनेक प्रकार के पारंपरिक खेल खेले जाते हैं। गाॅव, मोहल्ले, घर को बुरी शक्तियों को बचाने अनुष्ठान किये जाते हैं। बाबाजी ने कहा यह छ ग की संस्कृति को जानने, प्रतिष्ठित करने का भी एक अच्छा अवसर प्रदान करता है। इस पर्व के समय चारों ओर हरियाली रहती है मानो धरती ने हरी चादर ओढ़ ली हो। हरेली के दिन वृक्षारोपण करने का विशेष महत्व है इस दिन यह पुण्य कार्य अवश्य करना चाहिये। प्रकृति के असंतुलन को संतुलित करने की जिम्मेदारी निभाते हुये हरेली पर्व खूब आनंद और उल्लास के साथ मनायें। प्रथम दस्तक न्यूज नेटवर्क माता कुंती देवी मीडिया हाउस रायपुर छत्तीसगढ़ 8689975743 Post Views: 152 Post navigation आज हुआ हिन्दू जागरण मंच की विशेष बैठक का आयोजन मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/9644331272 जिला बलौदा बाजार भाटापारा हिन्दू जागरण मंच जिला बलौदा बाजार का आवश्यक बैठक आज दिनांक 01/06/2024 को सिंघम कांपलेक्स लवन में रखा गया जिसमे हिंदू जागरण मंच बलौदा बाजार का जिला संयोजक थानेश्वर वर्मा और सहसंयोजक पारस ताम्रकार विशेष रूप से उपस्थित थे। थानेश्वर वर्मा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आज हिंदू समाज अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है सभी लोग हिंदू समाज सनातन धर्म को नष्ट करने व समाप्त करने आतुर है और हर रोज नए नए सड़यंत्र रच रहे है जिससे पूरे हिंदू समाज को एक होकर इससे बचना जरूरी है वही विधर्मी लोग हिंदू बहन बेटियों को झूठे प्रेम जाल में फसा कर उसकी धर्म परिवर्तन करा कर उससे झूठी शादी कर उसका शोषण करते है और विरोध करने पर उसकी हत्या कर देते है ऐसे में हिंदू बहन बेटियों को इन विधार्मियो से बचाने के लिए महिलाओं और लड़कियों को विधार्मिओ से दूर रहने उनकी आचरण रहन सहन से हिंदू लड़कियों महिलाओं को अवगत कराने कालेज हाई स्कूलों की लड़कियों सभी समाज के समाज प्रमुखों के द्वारा लड़कियों महिलाओं की कार्यशाला आयोजित कर विधार्मियों से दूर रहने की प्रशिक्षण देने की बात कही है। वर्मा जी ने आगे कहा की आज के युवा सही अपने पैतृक व्यवसाय से दूर होते जा रहे है पढ़ लिख कर सरकारी नौकरी के पीछे भाग रहे है अपने रोजगार के अवसर समाप्त कर रहे है युवा साथी सिर्फ सरकारी नौकरी को रोजगार मान कर चल रहे है जो की गलत है रोजगार का मतलब सिर्फ नौकरी पाना ही नहीं है बल्कि रोजगार किसी प्रकार को काम धंधा करना है ये युवा साथियों को समझने आवश्यक है यदि कोई युवा साथी स्वयं का व्यवसाय करना चाहते है तो हम उसके व्यवसाय संचालन में थोड़े थोड़े सहयोग कर उसकी व्यवसाय स्थापना में सहयोग कर सकते गांव में कोई विधवा महिला है या परित्यागता महिला है तो हम सब थोड़े थोड़े 2 सौ 5 सौ रुपए की सहयोग कर 10_15 हजार रुपए इकट्ठा कर उसके लिए मनियारी फैंसी सिंगार से संबंधित छोटे छोटे दुकान खोलने में सहयोग कर सकते है जिससे वह किसी के ऊपर आश्रित न होकर स्वयं अपने पैरो पर खड़ा हो कर अपने परिवार की पालन पोषण कर सकती है की बात कही है और जरूरत होने पर हिंदू जागरण मंच के समस्त कार्यकर्ता सहयोग करने को तैयार है की बात कही है। बैठक विशेष रूप से लवन खंड संयोजक योगेश सिंघम जी विवेक कुमार वर्मा गैंदराम सेन उमेश वर्मा घनश्याम वर्मा रामेश्वर जायसवाल कुशल साहू गजानद रजक नीरा मेलाराम जायसवाल संदीप साहू कारण साहू तेजकुमार यादव सहित अन्य कार्यक्रतागण उपस्थित थे जिनके द्वारा जिला संयोजक थानेश्वर वर्मा की बातो का समर्थन किया तथा जरूरत पड़ने पर युवा साथियों और महिलाओं के द्वारा स्वयं की रोजगार स्थापना में सहयोग करने का आश्वाशन दिया है। प्रथम दस्तक न्यूज छत्तिसगढ़ छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति का नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जनरल कमेटी खेमन जायसवाल जी बनाए गए।