समाचार सानपाड़ा नवी मुंबई संपादक मनोज वर्मा स्वतंत्र मुम्बई oplus_0oplus_0 oplus_0 नवी मुंबई के सानपाड़ा दत्त मंदिर के सामने मुंबई पुणे हाईवे नवनिर्माण ब्रिज में बड़े-बड़े गड्ढे आ जाने के कारण आज पी डब्लू डी अधिकारियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमे पी डब्लू डी के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश रैली निकालकर महाराष्ट्र संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव महिला सेल प्रीति नायर ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए प्रेस को बताया की मुंबई पुणे ओवर ब्रिज में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। 6 माह हुआ नही और पहली बारिश में ही नए बने ब्रिज बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है और पी डब्लू डी ऑफिसर घर में रजाई ओढ़कर सो रहे है ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया जाए और ब्रिज निर्माण करने वाले ठेकेदार से उसकी टेंडर प्रक्रिया निरस्त की जाए। इस अवसर पर संयुक्त ट्रांसपोर्ट संगठन के महासचिव हरप्रीत सिंह ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ काम नही होने पर बड़ा आंदोलन की चेतावनी दिया है ब्रिज को तुरंत दुरुस्त करने की मांग किया । पी डब्लू डी अधिकारियों एवं ठेकेदार को एक सप्ताह का टाइम दिया गया है अगर ब्रिज दुरुस्त नहीं किया गया तो संगठन की ओर से चक्का जाम किया जायेगा। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ साथ ट्रांसपोर्टरों का भी प्रीति नायर को सहयोग मिल। PDT न्यूज oplus_34 मनोज वर्मा स्वतंत्र 8689975743 Post Views: 65 Post navigation दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा कल्याण संघ की प्रांत अध्यक्षा श्रीमती माधुरी मृगे के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों “माधूरी चंद्रा,अरुंधती शर्मा , प्रमोद चौबे , ज्योति व सदस्य गण रायपुर एस पी, महोदय संतोष सिंह व ए डी एम पाटले जी से मुलाकात दुर्ग सांसद विजय बघेल ने दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ को तत्काल बहाल करने को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र प्रांत अध्यक्षा श्रीमती माधुरी मृगे एवं संघ ने माना आभार।