समाचार भाटापारा आज संविधान दिवस के अवसर पर “गोविंद सारंग विधि महाविद्यालय भाटापारा” में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शिवरतन शर्मा जी प्रदेशउपाध्यक्ष भाजपा शामिल हुआ और वहा उपस्थित सभी जनो को संबोधित करते हुए बताया कि भाटापारा विधि महाविद्यालय पूरे प्रदेश का पहला विधि महाविद्यालय है,ये शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम कड़ी है जिसका लाभ प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को मिल रहा है. संविधान दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि–हमारा संविधान ने हमें स्वतंत्र एवं सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार दिया है.अपने विचारों एवं भावनाओं को बिना किसी बाधा के अभिव्यक्त करने की शक्ति दी है.मुझे अपने देश और देश के संविधान पर गर्व है. 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था. आज संविधान निर्माताओं को याद करने का दिवस है. उनके समर्पण और सूझ-बूझ को याद करने का दिवस है. यही संविधान आज नए भारत की नींव है.भारत की कानून व्यवस्था पूरे समाज को सुरक्षा, सशक्त और संबल प्रदान करती है, इसका हमें ईमानदारी से पालन करना चाहिए। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री पवन वर्मा जी, प्राचार्य महोदया श्रीमती रीटा दीवान जी,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अनिल मिश्रा जी,अधिवक्ता संघ के सचिव श्री सुरेश यदु जी,सांसद प्रतिनिधि श्री रवि वर्मा,मुकेश चतुर्वेदी अभिनव मिश्रा धनराज वर्मा अभिषेक मिश्रा उपस्थित रहे 75 वे संविधान दिवस की कोटिशः शुभकामनाएं! oplus_35 मनोज वर्मा स्वतंत्र प्रथम दस्तक PDT न्यूज़ चैनल एवं पोर्टल 8689975743 Post Views: 110 Post navigation *1 दिसंबर को वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मनोज वर्मा स्वतंत्र झारखंड की राजधानी रांची में प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में होंगे शामिल।* प्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के सबसे बड़े संघ छग प्रदेश एन एच एम कर्मचारी संघ की बैठक ज़ारी,आंदोलन पर जाने की बन सकती है रणनीति…