रायपुर,11 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 दिसंबर को शहीद वीरनारायण सिंह जी के जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के 192 करोड़ 8 लाख 69 हजार रूपए के 242 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें कुल 41 करोड़ 93 लाख 50 हजार रूपए के 122 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 150 करोड़ 15 लाख 19 हजार रूपए के 120 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों में से 531 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं 10 हितग्राहियों को घर की चाबी सौंपें। साथ ही पीएम जनमन आदर्श पंचायत के तहत दो ग्राम पंचायत ब्लदाकछार एवं अवराई का सम्मान किया गया साथ ही हम होंगे कामयाब अंतर्गत 13 युवाओं को सम्मान पत्र सौंपा गया है। मुख्य मंच से मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों का साल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम,टंक राम वर्मा, प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा,पूर्व विधायक बिलाईगढ़ सनम जांगड़े, पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी, शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान, कलेक्टर दीपक सोनी पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed