रायपुर:- राजधानी में अपराध अपने चरम पर है, जहाँ चाकूबाजी की घटनायें लगातार सामने आ रही है, वहीँ अब दिल दहलाने वाला मामला भी सामने आया है। मामला है पुरानी बस्ती क्षेत्र का जहाँ चबूतरा पर सो रहे व्यक्ति पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था, इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना को तीन लोगों ने अंजाम दिया था, उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि चबूतरे पर सोने के विवाद पर आरोपियों का घायल व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था। इस विवाद पर तीनों उसे सबक सिखाने के लिए उसका पैर जलाना चाहते थे, लेकिन गलती से वह करीब 75 प्रतिशत जल गया। यह घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया था। बीते छै महीनों में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से ऐसी ही कई आपराधिक घटनायें सामने आई है, जिसमें हत्या की घटनायें भी शामिल है।
पुलिस ने कंट्रोल रूम में इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हेमलाल देवांगन घुमंतू है। रात में वह बूढ़ेश्वर चौक के चबूतरे पर सोता है। सोमवार रात को भी वह कंबल ओढ़कर सोया हुआ था। इसी दौरान तीन लड़के वहां पहुंचे और उसके कंबल में पेट्रोल छिड़कने के बाद आग लगाकर वहां से फरार हो गए। इस घटना में हेमलाल करीब 75 प्रतिशत जल गया है, जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इधर घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए इस घटना में संलिप्त तीन आरोपी अंशुल सोनी उर्फ आशीष 29 वर्ष निवासी सत्यनारायण मंदिर के पास ब्राम्हणपारा, अंकित अवधिया 25 वर्ष निवासी अवधियापारा एवं भूपेंद्र सोनी 29 वर्ष निवासी लिली चौक पुरानीबस्ती को गिरफ्तार किया है।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed