छ.ग में रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उपचुनाव के बाद अब राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है, एवं उम्मीद है कि 21 दिसंबर या उससे पहले प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है।

जनवरी एवं फरवरी में हो सकते हैं चुनाव

नगरीय निकाय चुनाव जनवरी 2024 में और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया फरवरी के पहले हफ्ते तक पूरी हो सकती है। पांच से छह चरणों में चुनाव कराए जाने की संभावना है।

नगरीय निकाय चुनाव – जनवरी में वोटिंग कराई जा सकती है।
पंचायत चुनाव: फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह तक प्रक्रिया पूरी होगी।
विधानसभा का शीतकालीन सत्र,जो 16 से 20 दिसंबर तक चलेगा, उसके तुरंत बाद चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है।

प्रदेश में नगरीय निकायों की स्थिति

14 नगर निगम
52 नगर पालिका परिषद
123 नगर पंचायत
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर लागू किया जाएगा। नए रोस्टर के अनुसार, लॉटरी प्रणाली से आरक्षण तय किया जाएगा। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 दिसंबर तक हो चुका है,
15 दिसंबर तक आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed