Up:-14दिसंबर ,उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक मां ने अपने दो बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। तीनों का शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारा।यह पूरा मामला जिले के नगर कोतवाली के खांजापुर गांव का है। मृतिका की पहचान रुकमणि और उनके दो बेटी नायरा और पीहू के रुप में हुई है। तीनों पीनना गांव के रहने वाले अंकुश चौधरी के परिवार के सदस्य है। वहीं पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि एक घर के अंदर तीन लोग फांसी के फंदे पर लटके हुए है। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे, अंदर से दरवाजा बंद था लेकिन खिड़की से सब कुछ दिख रहा था। जिसके बाद छत के जरिए हम घर के अंदर दाखिल हुए और तीनों शवों को नीचे उतारा। पुलिस ने आगे बताया कि महिला की उम्र तकरीबन 30 साल और उसके दो बच्चियों की उम्र तकरीबन 7 और 4 साल के आस होगी। वहीं इस मामले पर महिला के पति का कहना है कि वह काम से बाहर गया था और रात को घर आया। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। Post Views: 181 Post navigation आज का राशि फल देखिए 12 राशियो की स्थिति……….. 15 दिसंबर को नवा रायपुर में होगा ’सोल्ज़ीराथन’ का आयोजन……