बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र में स्वसहायता समूह की महिलाओं को बुलाए बगैर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण कराने पर जमकर बवाल हुआ। नाराज महिलाओं ने हंगामा मचाते हुए सरपंच और विधायक धर्मजीत सिंह को खरी-खोटी सुनाई और साथ ही चक्का जाम भी किया। इसके चलते पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए और लाइन से अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। बाद में नाराज महिलाओं ने गांव की छोटी बच्ची से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण कराया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान सरपंच ने महिलाओं से माफी मांगी। इसी दौरान सरपंच सहित स्थानीय लोग विधायक के सामने अपना नंबर बढ़ाने उन्हें प्रतिमा के अनावरण के लिए ले गए। सरपंच और विधायक मौके पर पहुंचे ही थे कि इससे पहले कुछ लोगों ने प्रतिमा का लोकापर्ण कर दिया। Post Views: 129 Post navigation हरिद्वार में होने वाले भारत श्री नेशनल अवार्ड के लिए छ.ग के मनोज वर्मा (स्वतंत्र) और मुंबई महाराष्ट्र से प्रीति गोपा नायर नामित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज ने किया पत्रिका परिणय पुष्प का किया विमोचन…..