Ambuja Adani Cement : रवान ,इंटक यूनियन का बैठक सम्पन्न...Ambuja Adani Cement : रवान ,इंटक यूनियन का बैठक सम्पन्न...

संरक्षक थनवार वर्मा ने कहा अम्बुजा अडानी रवान कम्पनी में श्रम कानून नियमो का कोई पालन नहीं किया जा रहा है ,कई ठेकेदार अपने मजदूर का आज तक पंचिंग नहीं बनाया है ,ना ही गेटपास पास बना रहा है ना ही पेमेंट स्लीप दे रहा है ,ना ही मजदूरी रेट श्रम नियम के अनुसार दे रहा है नगद 200 रु मजदूरी रेट दे रहा है मासिक भुगतान 7 तारीख से 10 तारीख के बीच हो जाना चाहिए , अधिकांश ठेकेदारों द्वारा विलंब से वेतन दिया जाता है ना ही मजदूरों को आकाशमीक अवकाश ,हॉलीडेय अवकाश,ESIC,ना PF काटा जा रहा है जो श्रम नियम कानून का सरासर उल्लंघन किया जाता है ऐसे में लगता है अम्बुजा अडानी प्लांट के लिये शासन का श्रम कानून नाम का कोई चीज ही नहीं है कंपनी प्रबंधन एवं ठेकेदारों द्वारा श्रम कानून नियम का धज्जी उड़ाया जा रहा है

 

ये सबका जानकारी इंटक यूनियन द्वारा लिखित रूप से ये सभी ठेकेदार के पति ,टीकम चंद जैन ठेकेदार ,महाराजा एसोसिएट ठेकेदार ,एस.एम .इंटरप्राइजेस ठेकेदार ,एस के पाटनी ठेकेदार,शर्मा एसोसिएट,ठेकेदार,स्वराज तिवारी ठेकेदार,गणेश एवं विजय कुमार शर्मा ठेकेदार, देवेश इंटरप्राइजेस ठेकेदार ,नरायण वर्मा ठेकेदार, भोला वर्मा ठेकेदार मल्दी माइस ,लेमन केयर ठेकेदार ये सभी ठेकेदार का मांग पत्र दिया गया है ,अडानी सीमेंट अहमदाबाद , श्रम आयुक्त राज्य एवं केंद्र रायपूर संचालक उद्यौगिक स्वस्थ सुरक्षा,एवं श्रम विभाग बलौदाबाज़ार में दिया जा चूका है उसके बाद भी आज तक अम्बुजा अडानी प्लांट के द्वारा नियमो का पालन नहीं किया जा रहा है

 

इस मीटिंग में उपस्थित इंटक युनियन फेडरेशन महासचिव सुरेश बागरे ,सूर्यकान्त बघमार, जी. एल. कर्ष, संरक्षक थनवार राम वर्मा उपाध्यक्ष चेतेंद्र(चिनु)वर्मा ,महासचिव राधेश्याम भतपहरे ,सचिव मोहन साहू ,गौकरण साहू , कोषाध्यक्ष टाकेश्वर साहू ,प्रचार मंत्री दौलत राम ध्रुव, संगठन सचिव गोविन्द साहू,कार्यकारीणीय सदस्य नंदकिशोर वर्मा,नरेंद बंजारे,अशोक साहू,ललित वर्मा ,जयनंद गिरी,यूनियन के सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।