रायपुर:- रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार आ रही तीन वाहनों ने एक टाटा एस को पीछे से टक्कर मार दी, जो पहले से ब्रेकडाउन होकर खड़ी थी। इस हादसे में स्कॉर्पियो कार और दो टाटा एस वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों को नुकसान हुआ। घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। इनमें से एक टाटा एस चालक का ,हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद से एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया था जिसके चलते लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है, और पुलिस मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच कर रही है। Post Views: 70 Post navigation चारामा स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चो ने बढ़ाया क्षेत्र का मान सम्मान… छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री श्री साय