चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Realme 14X 5G है। फैंस इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फोन के साथ कंपनी ने भारत में अपने प्रोडक्ट लाइनअप में एक और डिवाइस शामिल कर दिया है। यह फोन 6,000 mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। साथ ही यह 15 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाला भारत का पहला IP69-रेटेड स्मार्टफोन है। आइए आपको इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं। Realme 14X 5G की कीमत Realme 14X 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 6GB+128GB में आता है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है. वहीं दूसरा वेरिएंट 8GB+128GB में आता है। इसे 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. यह फोन गोल्डन ग्लो, क्रिस्टल ब्लैक और ज्वेल रेड तीन कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को आप रियलमी की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। Post Views: 115 Post navigation नगरीय निकायों में कर्मचारियों और सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे कर्मचारी… छ.ग. नगर निगम वार्डो का आरक्षण हुआ फाइनल,ओबीसी को मिला फायदा, देखिए पुरी लिस्ट…..