रायपुर:- राजधानी रायपुर में ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। जिसमें एक युवक और युवती ने मिलीभगत से मेकाहारा में नौकरी लगाने के बहाने 6 लोगों से लाखों रूपए ठग लिए, बंटी और बबली की इस जोड़ी ने ठगी के शिकार उन छह लोगों को फर्जी जॉइनिंग लेटर भी थमा दिया। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।मामले का खुलासा तब हुआ जब फर्जी जॉइनिंग लेटर लेकर नौकरी के लिए एक महिला बलौदाबाजार भाटापारा सीएमएचओ के पास पहुंची और जॉइनिंग की बात कही। मिली जानकारी अनुसार रायपुर निवासी मोनिका मिधी ने कुसुम यादव और हरीश पटेल के विरूद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई हैकि कुसुम द्वारा खुद को मेकाहारा का स्टाफ नर्स बताकर उससे नौकरी लगाने के नाम पर ढाई लाख रूपए मांगा। झांसे में आकर प्रार्थी ने उसे डेढ़ लाख रूपए दे भी दिए। प्रार्थी जब तक मामले को समझ पाती वह पूरी तरह से ठग की शिकार बन चुकी थी। जिसके बाद कथित बंटी बबली से अपना पैसा वापस मांगने पर वे पैसे वापसी को लेकर टाल मटोल करने लगे। आखिर प्रार्थी ने पंडरी थाना में शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। Post Views: 39 Post navigation मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे कोरबा रेलवे स्टेशन परिसर की प्रीपेड बूथ का शुभारंभ…. 21 दिसंबर की राशि फल देखिए किन राशियों के लिए आज का दिन है खास…..