दुर्ग:- 21 दिसंबर, दुर्ग से विशाखापटनम जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात टीटीई राजेंद्र कुमार निर्मलकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजेंद्र कुमार निर्मलकर, जो भाटापारा के निवासी थे, वंदे भारत एक्सप्रेस में तैनात थे और उनकी मौत ट्रेन के सफर के दौरान हुई। ट्रेन जब टिटलागढ़, ओडिशा पहुंची, तो मृतक के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत के कारण संदिग्ध हैं, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। Post Views: 165 Post navigation 21 दिसंबर की राशि फल देखिए किन राशियों के लिए आज का दिन है खास….. तोता तस्करी आरोपी हुआ गिरफ्तार…