मोहन नगर पुलिस ने सुकमा जिले में पदस्थ डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। डीएसपी की भाभी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मोहन नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, सुकमा जिले में पदस्थ आरोपी डीएसपी की मौसी का घर दुर्ग में है। इस कारण से आरोपी डीएसपी का दुर्ग आना जाना लगा रहता है। इसी दौरान डीएसपी की अपनी मौसी की बहू यानी अपनी भाभी से भी परिचय गहरा हुआ।दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी डीएसपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर मोहन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी डीएसपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी इस प्रकरण की जांच की जा रही है। Post Views: 162 Post navigation *हरिद्वार में होने वाले भारत श्री नेशनल अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ के मनोज वर्मा (स्वतंत्र) और मुंबई महाराष्ट्र से प्रीति गोपा नायर हुए नामित।* रायपुर ब्रेकिंग – तेलीबांधा मरीन ड्राइव के शिप एंड बाइट कैफे में लगी आग…