भिलाई:- 23 दिसंबर, साइबर अधिकारी का झांसा देकर महिला व उसके बेटे को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने का प्रयास किया जा रहा था। बैंक कर्मियों की सूझबुझ से महिला का 45 लाख रुपए बच गए । घटना रिसाली एसबीआई की हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक 19 दिसंबर को रिसाली की एक विधवा महिला और उसका 22 वर्ष के बेटे को ठगों ने वीडियो कॉल किया। खुद को साइबर क्राइम अधिकारी बताकर महिला को सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वीडियो अपलोड करने का पहले झांसा दिया। ठगों ने दावा किया 28 सितंबर को वो मुंबई में क्या कर रही थीं और कहां गई थीं। इसके

बाद कहा कि मुंबई क्राइम ब्रांच में उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला को मनी लॉन्ड्रिग में संलिप्त होने की जानकारी दी। ठगों ने आईसीआईसीआई बैंक में बड़ा अमाउंट होने तक की जानकारी महिला को दिया है। वीडियो कॉल में ही आईसीआईसीआई बैंक के हेड-क्वार्टर में बैठी अधिकारी पूजा महात्रे और दीपेंद्र चतुर्वेदी को कॉन्फ्रेंस में लेने की बात कहते हुए ठगों ने महिला से बात कराई थी। महिला से किसी समाधान पवार से भी बात भी कराई गई। उसने खुद को इकोनॉमिक इन्वेस्टिगेशन अधिकारी बताया और कहा कि उनके. घर आधे घंटे में मुंबई पुलिस गिरफ्तार करने पहुंच रही है। इस बात से महिला डर गई तो मामले को सेटल करने के लिए महिला से रुपए का डिमांड ठगों ने की। परेशान महिला ने अपना 45 लाख रुपए का एफडी तुड़वाने के लिए बैंक पहुंच गई।

ऐसे बचाया महिला के पैसों को

घबराकर महिला सीधे भारतीय स्टेट बैंक रिसाली ब्रांच में गई। अपने 35 लाख रुपए के एफडी को तुड़वाने दस्तावेजी औपचारिकता पूरी करने लगी। परेशान महिला किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी जिसे देखकर बैंक मैनेजर विनीत नायर को संदेह हुआ। महिला ने अपने सेविंग और एफडी के पैसे मिलाकर कुल 45 लाख रुपए दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने के लिए आरटीजीएस फॉर्म भरा। फिर बैंक के अधिकारियों ने देखा कि महिला एक साथ इतना बड़ा अमाउंट किसी शिदामोन एंड बाइयामोन के करंट अकाउंट में भेज रही है। यह अकाउंट आईसीआईसीआई बैंक का था जो कि असम के सिलचर यूकेडी रोड का था। ऐसे में बैंक की ग्राहक सेवा अधिकारी विनीता साहू ने महिला से पूछताछ की। बैंक के अधिकारियों ने महिला को अलग-अलग बहाने से करीब 2-3 घंटे तक रोककर रखा। इसके बाद बैंक की सहायक प्रबंधक चंदा यादव और ब्रांच मैनेजर विनीत नायर ने महिला की काउंसिलिंग की। उन्हें समझाया और विश्वास में लेकर बताया कि उनके साथ फ्रॉड हो रहा है। तब जाकर महिला समझी और रुपए नहीं भेजे।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed