*प्रथम 10 तक न्यूज़ पंचूराम ध्रुव जिला ब्यूरो कोंडागांव* *कोंडागांव, 12 जुलाई। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार* प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), कोंडागांव द्वारा Rural Mason Training के अंतर्गत आयोजित 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को भवन निर्माण के क्षेत्र में तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास (पुनर्वास केंद्र) का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इससे प्रतिभागियों को वास्तविक निर्माण कार्य का अनुभव प्राप्त हुआ तथा उनकी तकनीकी दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। समापन समारोह में संकाय सदस्य शालिनी देवांगन एवं कार्यालय सहायक सुशांक सिन्हा, RSETI कोंडागांव ने प्रशिक्षणार्थियों को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर शुभकामनाएँ दिया। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा प्राप्त कौशल का उपयोग कर वे बेहतर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल स्वरोजगार की शुभकामनाओं के साथ किया गया। मनोज वर्मा (स्वतंत्र ) प्रधान संपादक प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल को लाईक शेयर सब्सक्राइब करें /8689975743 Post Views: 5 Post navigation *नशा मुक्त भारत अभियान* *आत्मानंद इंग्लिश स्कूल सिगोंडीतराई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*