*पंचूराम ध्रुव जिला ब्यूरो
प्रथम 10तक न्यूज़ कोंडागांव*


*नारायणपुर, 11 जुलाई 2026//* नशा मुक्त भारत अभियान के तहत धूम्रपान एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जनचेतना विकसित करने के उद्देश्य से शासकीय आत्मानंद इंग्लिश स्कूल, सिगोंडीतराई में विगत 8 जुलाई को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग एवं नशामुक्ति केंद्र के संयुक्त समन्वय से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को धूम्रपान एवं नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नशे की आदत से धीरे-धीरे बाहर निकलने के उपायों एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। विद्यार्थियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सभी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ लेकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्त वातावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
मनोज वर्मा (स्वतंत्र)
प्रधान संपादक
प्रथम 10तक न्यूज चैनल
8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed