*पंचूराम ध्रुव
प्रथम 10 तक जिला ब्यूरो कोंडागांव*
img src=”http://pratham10taknews.in/wp-content/uploads/2026/07/IMG-20260707-WA0306-300×120.jpg” alt=”” width=”300″ height=”120″ class=”alignnone size-medium wp-image-7391″ />
*कोंडागांव, 07 जुलाई 2026/* महिला सशक्तिकरण, जनसंवाद तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 09 जुलाई 2026 को राज्यभर में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम, क्लस्टर, विकासखंड, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा। इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम ने पिछले एक वर्ष में महिलाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं के समाधान तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह वृहद कार्यक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास, सहभागिता और सशक्तिकरण को नई मजबूती प्रदान करेगा।
मनोज वर्मा (स्वतंत्र)
प्रधान संपादक
8689975713

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed