धमतरी:- जिले के कुरूद क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो जुड़वा मासूम भाइयों की लाश गांव के कुएं में मिली। काफी खोजबीन के बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।जानकारी के अनुसार, कुरूद ब्लॉक के कोकड़ी गांव में 6 साल के जुड़वा भाई होरीलाल और डोमन लाल की कुएं में डूबकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार को कोकड़ी (खैरा) में ये दोनों बच्चे अपने घर के पास खेल रहे थे और आखिरी बार उन्हें रंग मंच के पास देखा गया था, जो उनके खेलने का पसंदीदा स्थान था। वहीं, पास में एक पुराना खंडहर नुमा घर और उसका कुंआ था, जिसकी गहराई 50 से 70 फीट बताई जा रही है।
बच्चे काफी देर तक नजर नहीं आए, तो करीब साढ़े 3 बजे उनके माता-पिता ने उनकी तलाश शुरू की। धीरे-धीरे बच्चों के गायब होने की खबर गांव में फैल गई। देर शाम कुएं से दोनों बच्चों का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि खेलते वक्त बॉल कुएं में गिर गई होगी और उसे निकालने के लिए दोनों भाई कुंए के पास गए होंगे। कुंआ खुला हुआ था और उसमें कोई बाउंड्री वॉल नहीं थी, जिससे दोनों बच्चे उसमें गिर गए। दोनों बच्चे पहली कक्षा में पढ़ते थे।
खबर मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में कुरूद थाना प्रभारी अरुण साहू ने बताया कि कोटवार के माध्यम से सूचना मिली कि गांव में जुड़वा भाइयों का शव कुएं में देखा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच जारी है और गांव में पूछताछ से पता चला कि दोनों बच्चे घर से करीब 150 मीटर दूर रंगमंच के पास बॉल खेल रहे थे, और बॉल खंडहर नुमा घर के सामने बने कुएं में गिर गई। बॉल निकालने के प्रयास में दोनों बच्चे कुएं में गिर गए।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed