समाचार पाटन उतई

मनोज वर्मा मीडिया प्रभारी ( रायपुर राज)

oplus_1024
oplus_1024
oplus_1024
oplus_1024

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज का वार्षिक अधिवेशन पाटन के नगर पंचायत उतई कालेज मैदान में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष सम्माननीय खोड़स राम कश्यप जी के आतिथ्य में संपन्न हुआ,पाटन राज के इस वार्षिक अधिवेशन में केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सम्माननीय मोती लाल वर्मा जी, महामंत्री यशवंत वर्मा जी ,पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष मन्नू लाल परगनिहा जी, केन्द्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता बघेल जी, केन्द्रीय युवाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा जी, एवं दसों राज के सम्माननीय राज प्रधान सम्माननीय श्री जागेश्वर प्रसाद वर्मा (रायपुर राज) श्री हरिराम वर्मा (अर्जुनी राज) श्री ठाकुर राम वर्मा (तिल्दा राज) श्री राम खिलावन वर्मा (पलारी राज) श्री चिंता राम वर्मा (चंदखुरी राज) श्री नीलमणि परगनिहा (धरसीवां राज) श्री ईश्वरी वर्मा (दुर्ग राज)श्रीमती सुनीता वर्मा (बलौदा बाजार राज) श्रीमती सत्यभामा परगनिहा (धमधा राज) सभी ने अपने उद्बोधन में समाज की समाज की अपने अपने बातों को रखते हुए समस्त स्वजातीय बंधुओं को अपने अपने राज के कार्यों से अवगत कराया गया। इसके बाद केंद्रीय अध्यक्ष सम्माननीय खोड़स राम कश्यप जी ने अपने उद्बोधन में सबसे पहले आयोजक पाटन राज के राज प्रधान श्री युगल किशोर आडील जी के कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दिया और दो शब्दों में अपनी बातों के रखते हुए कहा कुर्मी समाज में सभी को एकता का परिचय देना होगा किसी लड़ाई को एकता के सूत्र में बंध कर ,एक होकर जीता जा सकता है हमारी आवाज को हमें एक स्वर में बुलंद करना होगा। तभी हमें फतह मिलेगा सभी युवाओं ,बहन बेटियों को आगे आना होगा और समाज में कदम से कदम मिलकर चलना होगा। इस अवसर पर सभी केन्द्रीय पदाधिकारियों। ने अपनी अपनी बात रखी।और 29 दिसंबर को अर्जुन राज के ग्राम सीतापार (हथबंद) में होने की जानकारी के साथ सभी स्वजातीय को अर्जुन राज के राज प्रधान हरिराम वर्मा जी ने आमंत्रित किया। पाटन राज के इस वार्षिक अधिवेशन में हजारों स्वजातीय बंधुओं,माता, बहनों,एवं युवा शामिल हुए। अंत में आयोजक श्री युगल किशोर आडील जी राज प्रधान पाटन राज ने कार्यक्रम में सभी आए हुए सम्माननीय अतिथियों के साथ साथ कार्यक्रम में पधारने के लिए एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आत्मिक रूप से सभी का आभार व्यक्त किया।
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
प्रथम 10तक न्यूज चैनल 868975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed