भानुप्रतापपुर:- 28 दिसंबर, भानुप्रतापपुर अंतागढ़ मार्ग में आज खंडी नदी के पास मुख्य मार्ग पर भीषण सकड़ हादसा हो गया। जिसमें शराब के नशे में धुत्त चालक ने दो अलग अलग बाइक के 5 लोगों पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी। इस घटना में पांचों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब के नशे में घुत आरोपी स्कॉर्पियो चालक मनोज निवासी भोपाल पटनम को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद अस्पताल और घटनास्थल में भारी भीड़ जमा हो गई । इनकी हुई मौत इस घटना में जिनकी मौत हुई है उनमें दो युवतियां भी शामिल है जो कालेज की छात्राएं बताई जा रही है जिसमें कामती कावडे 21 वर्ष निवासी चौगेल, प्रियंका निषाद और चोकेश्वर प्रजापति दोनों निवासी संबलपुर। जानकारी के अनुसार ये तीनो लोग एक ही बाईक सीजी 19 बी एस 3954 में सवार थे। जबकि वही एक अन्य बाइक क्रमांक सीजी 08 ई 3492 में सवार होकर आ रहे सुरेश कोसमा और लोकेश तारम निवासी दोरबा खड़गांव मानपुर राजनांदगांव शामिल है जो वर्तमान में साल्हे में निवासरत थे।* Post Views: 58 Post navigation बोर्ड परीक्षा से पहले होंगे पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव, सरकार की तैयारी पूरी है: साव… प्रेमी जोड़े ने की अपने ही घर को आग के हवाले.. देखिए पूरा मामल..