रायपुर:- 30दिसंबर, नए साल 2025 के जश्न की तैयारी रायपुर में ज़ोरों पर है। इस बार 80 से अधिक होटलों, रेस्टोरेंट्स और फार्म हाउसों ने शराब परोसने के लिए अनुमति मांगी है, जिसे प्रशासन ने सख्त नियमों के साथ मंजूरी दी है। जश्न मनाने वालों को नियमों का पालन करना होगा, वरना जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
रात 12:30 बजे तक बंद करने के निर्देश
आयोजकों को निर्देश दिया गया है कि सभी कार्यक्रम 31 दिसंबर की रात 12:30 बजे तक बंद कर दिए जाएं। देर रात पार्टी करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
500 पुलिस जवानों की तैनाती: शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
20 चेक पॉइंट्स पर निगरानी: शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज रफ्तार और अन्य कानून तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी से होगी निगरानी
सभी प्रमुख आयोजन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। तेलीबांधा, वीआईपी रोड और नवा रायपुर जैसे इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।

आबकारी विभाग की कड़ी नजर
आबकारी विभाग ने विशेष टीमें बनाई हैं, जो सुनिश्चित करेंगी कि होटलों और बार में शराब परोसने के समय का पालन हो। रात 12 बजे के बाद खुला पाया जाने पर जुर्माना और कार्रवाई होगी।
नाइट पेट्रोलिंग और सख्ती
31 दिसंबर की रात विशेष नाइट पेट्रोलिंग टीम सक्रिय रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, स्टंटबाजी, कार रेसिंग या खुले में पार्टी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एनजीटी गाइडलाइन के तहत आतिशबाजी
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। आतिशबाजी केवल तय स्थान और समय पर करने की अनुमति दी गई है।

आयोजकों के लिए खास गाइडलाइन
होटलों और रेस्टोरेंट्स को पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी।
सड़क पर पार्किंग पाए जाने पर वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

नए साल का जश्न मनाने के दौरान सुरक्षा, समय और नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उल्लंघन करने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।