रायपुर:- नगर निगम चुनावों का आगाज हो गया है लेकिन चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस में दावेदारी की होड़ लग गई है। दावेदार सोशल मीडिया में पोस्ट कर ‘लड़ना तय है’ लिख रहे हैं। दावेदारों के बागी रुख के बीच विकास उपाध्याय ने चिट्ठी लिखी है, कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर BJP पर आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि BJP कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के खिलाफ खड़ा करने में लगी है, BJP के षड्यंत्रों से संगठन को अवगत कराने की अपील की। विकास उपाध्याय ने चिट्ठी पर लिखा है कि नगर निगम चुनावों का आगाज हो गया है। भाजपा की आई.टी. सेल एवं उनके लोग षडयंत्रपूर्वक हमारे संभावित उम्मीदवारों के खिलाफ अभियान चला रहे है ताकि उनके ज्यादा पार्षद जीत सके एवं महापौर उनका बन सके। उनके इस कृत्य में 5 साल हमारी कांग्रेस सरकार में आर्थिक एवं राजनितिक लाभ लिए कुछ विध्नसंतोषी तत्व भी शामिल है, जो हमेशा पार्टी कों कमजोर करने का षडयंत्र करते है। इनमें से कुछ लोगों के खिलाफ भाजपा सरकार में आर्थिक अपराध की जांच हुई है एवं उस जांच में दोषी होने की कार्यवाही से बचने में भाजपा का साथ दे रहे है। Post Views: 286 Post navigation B-ed सहायक शिक्षको की उम्मीदें हुई ख़त्म, सरकार ने दिया DPI को आदेश…. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति..