भाजपा घोषणा पत्र के मोदी गारेंटी में प्रदेश के अनियमित कर्मचारियो को कमिटी बनाकर सदस्य बनाने का वादा किया गया है। बारिक कमिटी का गठन हो गया परन्तु उसमे अनियमित कर्मचारियो को सदस्य नही बनाया गया है।
प्रदेश में कुल 21 अलग अलग प्रकार के अनियमित कर्मचारी समस्त 57 विभाग, निगम मडंल आयोग बोर्ड समिति सोसायटी में कार्यरत है। इनकी संख्या भी लाखों में है। सभी अनियमित कर्मचारीयो की मांग स्थाईकरण, नियमितीकरण नही है, बल्कि बहुत से अनियमित कर्मचारी, वेतन वृद्धि, विभाग से सीधे वेतन, प्रतिदिन कार्यावधि में वृद्धि, वर्ष भर कार्य जैसे मांगो को पूर्ण करवाने की मांग बारिक कमिटी में रखना चाहते है, परन्तु सदस्य न बन पाने के कारण यह संभव नही हो पा रहा है।
हड़ताल करना इन समस्त अनियमित कर्मचारियो की मजबूरी बन गई है। यदि सरकार इनके प्रतिनिधियों को सदस्य बना देती है तो हड़ताल, धरने में पूर्ण रूप से अघोषित रोक लग जायेगी, जनता का कार्य सरकारी विभागों में बाधित नहीं होगा। अनियमित कर्मचारियो को भरोसा बढ़ेगा।
21 प्रकार और लाखो संख्या में कार्यरत कर्मचारियों की समस्या का समाधान निकालने में वर्षो का समय लगेगा। अतः जरूरी है इन्हें जल्द सदस्य बनाया जावे।
उपरोक्त विषयो को लेकर दैनिक श्रमिक मोर्चा, बिना नियुक्ति पत्र के श्रम दर वेतन विभाग से सीधे लेने वाले, प्रदेश के 36 हजार कर्मचारियो के एक सुत्री स्थाईकरण की मांग और कमिटी में सभी 21 प्रकार के कर्मचारियो को सदस्य बनाने के सबंन्ध में सत्यम शुक्ला प्रदेश प्रवक्ता द्वारा ज्ञापन सौंप बात रखी गई। जिसे गम्भीरता से सुनकर तत्काल पत्र लिखने हेतु निर्देश सवेंदनशील किरण सिंह देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक ने दिया।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed