जिले में एक व्यक्ति का बोरी में बंधा हुआ शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि आखिर हत्या किसने और क्यों की ? जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम आमडी के खैरा निवासी नारायण पिता फाग्गु बैगा के रूप में हुई मृतक क शव उसके घर से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर खून से लथपथ हालत में मिला आसपास के लोगों ने बताया कि जंगल में एक संदिग्ध बोरा पड़ा था. जिसमें से खून बह रहा था पास जाकर देखा तो बोरा से दुर्गंध आ रही थी, उसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरा खोला तो उसमें से नारायण का शव मिला, पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं. Post Views: 107 Post navigation चंदखुरी बस्ती में अवैध शराब बिक्री करते पकड़े गए, देखिए पुरी खबरें…. मैनपुर पोलिंग पार्टी पर हमले के संदिग्धों के 11 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान हुआ था हमला…