मिथलेश वर्मा/बलौदा बाजार

बलौदाबाजार संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित सम्पर्क केंद्र एक बार फिर संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक गुमशुदा बालक को अपने परिवार से मिलाने क़ा काम किया है।परिवार ने कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला प्रशासन को दिल से धन्यवाद दिया और इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बस्ती रेलवे स्टेशन से एक जागरूक नागरिक सुधांशु दुबे ने बलौदा बाजार संपर्क केंद्र में फोन कर सूचना दी कि एक 13 वर्षीय बालक ट्रेन में अकेला और असहाय हालत में मिला है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार संपर्क केंद्र ने बिना देरी किए बच्चे के परिजनों की खोजबीन शुरू की।जांच में पता चला कि बालक विकासखंड भाटापारा अंतर्गत ग्राम सिंगारपुर का निवासी है। जब परिवार को यह सूचना दी गई तो उन्होंने राहत की सांस ली और अपने बच्चे को जल्द से जल्द वापस लाने की अपील की।संपर्क केंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार के संबंधित विभागों एवं जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल संरक्षण इकाई से समन्वय स्थापित किया। इस प्रभावी समन्वय और प्रशासनिक कार्रवाई के तहत बालक को पूरी सुरक्षा के साथ वापस लाया गया और परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस पूरे अभियान में प्रशासन की संवेदनशीलता, तत्परता और कुशल समन्वय तथा जागरूकता की बदौलत एक बालक अपने परिवार से फिर मिल सका।परिवार ने श्री सुधांशु दुबे का भी आभार व्यक्त किया।

बलौदा बाजार जिला प्रशासन का संपर्क केंद्र जनता और प्रशासन के बीच एक मज़बूत कड़ी के रूप में कार्य कर रहा है जो नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तत्पर है।किसी प्रकार की समस्या या जानकारी साझा करना हो तो संपर्क केंद्र से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 92018-99925 से सम्पर्क कर सकते हैं।
मनोज वर्मा (स्वतंत्र)
प्रथम 10तक न्यूज चैनल
8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।