समाचार रायपुर

छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत IHRCCO INDIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया सेल) मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी ने लालपुर प्रोगेसिव प्वाइंट स्थित प्रदेश कार्यालय में अति आवश्यक बैठक ली। जिसमें 30 मई को होने वाले भव्य राष्ट्रीय पत्रकार गौरव सम्मान 2025 के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्याम सिंह ठाकुर भी इस अहम मीटिंग में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री स्वतंत्र जी ने सभी पदाधिकारियों की तैयारी के बारे में जानकारी ली और सभी सदस्यों को कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भरपूर मेहनत करने की सलाह देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से मेहमान आ रहे है उनका स्वागत बड़ी ही जबरदस्त तरीका से होना चाहिए जिससे छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम की चर्चा पूरे देश में हो सके। श्री स्वतंत्र जी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर जी को कार्यक्रम का सह संयोजक का प्रभार देते हुए कहा कि संगठन के कार्यों की एक रूपरेखा तैयार कर लेवे और 20 मई तक के लिए सभी संगठन के पदाधिकारियों को जिले का प्रभार देकर उनसे सुचारू रूप से कार्य करवाने के लिए कहा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम सिंग ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए काम की पूरी तैयारी की बात कही।इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष परिहार , प्रदेश अध्यक्ष महिला सेल श्रीमती भामा साहू, प्रदेश सचिव सुरभि पाण्डे, प्रदेश पी. आर.ओ.प्रियंका डहरे, रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश साहू , धरसीवां ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ साहू , एवं छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed