समाचार रायपुर छत्तीसगढ़
भामा साहू जी

राष्ट्रीय पत्रकार गौरव सम्मान समारोह 2025 का पहला दिन 30 मई दिन शुक्रवार को 100 महान विभूतियों का सम्मानित किया गया जिसमें पत्रकारों के साथ साथ शिक्षा ,स्वास्थ्य,समाज सेवी , कला एवं संगीत व्यवसाय,खेल,राजनीति,संस्कृति,कामगार रत्न से सम्मानित किया गया अवसर पर देश के जाने माने तबला वादक ,एवं लगातार 324 घंटे तबला बजाकर (विश्व रिकॉर्ड गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड) बनाने वाले महान विभूति डॉ. प्रशांत गायकवाड़ के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इसी श्रेणी में 2 जून को वृन्दावन हाल सिविल लाइन में सोमवार को 12 बजे से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में जानी मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रद्धेय बालक दास महराज जी (पाटेश्वर धाम ) कौशल्या मंदिर बालोद
डॉ विश्वासराव आनंदराव आरोटे जी – महासचिंव (सरचिटनिस) ( महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ)
एवं अनेक विभूतियों के आने की संभावना है।कार्यक्रम का संचालन सुनील नायक जी (पूर्व शिक्षक रायपुर) एवं दिव्यांशी शर्मा जी के नेतृत्व होगा कार्यक्रम के आयोजक मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी ने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए कहा कि संगठन को 3 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय पत्रकार गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्री स्वतंत्र ने यह भी कहा कि कल संगठन में कई नए कार्यकरणीय भी घोषित किए जाने की संभावना है श्री वर्मा अपने इस आयोजन को छत्तीसगढ़ राज्य के लिए पत्रकार एवं समझ के हर वर्गों के लिए कारगर बताया। 30 मई को पत्रकारिता दिवस के अवसर पर संगठन की ओर से निरंतर जारी रखने का ऐलान किया

प्रथम 10तक न्यूज
भामा साहू सह संपादक
समाचार रायपुर छत्तीसगढ़

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*ग्राम पंचायत मसोरा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर* *प्रथम १० तक न्यूज़ रानू ध्रुव जिला ब्यूरो चीफ कोंडागांव* *कोण्डागांव 01 मई 2026/* अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिंगरी* के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव कु० गायत्री साय* के नेतृत्व में *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन बैध व लोकेश यादव* के द्वारा ग्राम पंचायत मसोरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों, कृषकों, महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करना था। कार्यक्रम के दौरान *प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट* ने बताया कि प्रत्येक श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार के शोषण के विरूद्ध वह विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, कार्यस्थल पर सुरक्षा, बोनस, मातृत्व लाभ, पेंशन योजनाएं तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन के लाभों, आयुष्यमान भारत योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला श्रमिकों के लिए विशेष सत्र आयोजन किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, मातृत्व अवकाश एवं महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, सचिव व बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।