प्रथम 10तक न्यूज रायपुर

महाकाल बाबा की नगरी उज्जैन मध्य प्रदेश में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन, ट्रेनिंग प्रोग्राम एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन की बड़ी दीदी आदरणीया श्रीमती कलावती यादव जी नगर निगम अध्यक्षा उज्जैन ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उपभोक्ता आंदोलन को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को उनके अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है, जिससे वे किसी भी प्रकार की ठगी से बच सकें। इस अवसर पर अधिवेशन में देशभर से आए अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया गया।
आगे उन्होंने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत उपभोक्ताओं को कई अधिकार दिए गए हैं, जिनमें वस्तु की गुणवत्ता, मात्रा, मूल्य, एवं सेवा से जुड़ी जानकारी का अधिकार प्रमुख है। उपभोक्ताओं को जागरूक कर ही उनके हितों की रक्षा की जा सकती है।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री हरिशंकर शुक्ल जी, राष्ट्रीय उपाध्याय श्री ओम भारतद्वाज, राष्टीय महासचिव श्री चितरंजन कुमार पर्वत, श्री बिमलेश पाण्डेय राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी,प्रदेश अध्यक्ष खुलेश वर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेश चौधरी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर जिला अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा महिला महासचिव मंजू जायसवाल जी बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष मिथलेश वर्मा मोहित मरकाम, एवं ओम नारायण साहू और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उपभोक्ताओं को जागरूक करने वाली पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

**उपभोक्ताओं को जागरूक करने की कोशिश एक अच्छा प्रयास,**

उज्जैन आश्रम के महामंडलेश्वर शैलेषानंद महाराज जी भी उपभोक्ता अधिकार पर विचार । महामंडलेश्वर शैलेषानंद महाराज जी ने कहा यह एक बहुत ही अच्छा प्रयास है। उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विक्रम विश्वविद्यालय में उपभोक्ता शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए, जिससे विद्यार्थी भी उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।

राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। अधिवेशन के दौरान पेट्रोलियम पदार्थों की शुद्धता जांचने की ट्रेनिंग भी दी गई। इस अवसर पर उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु पुस्तिकाएं और प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, समाजसेवी, शिक्षाविद, और विभिन्न संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
विक्रम विवि के कुलपति प्रो. अजय भारद्वाज ने भी अपने विचार रखे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल ने संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाली जानकारी आत्मसात कर उपभोक्ताओं के हित और उन्हें जागरूक करने के लिए इस्तेमाल करने का सुझाव दिया।

कार्यशाला के दौरान सदस्यों और अधिकारियों को पेट्रोलियम पदार्थों और खाद्य अपमिश्रण की जांच की ट्रेनिंग जिला सहायक खाद्य अधिकारी के माध्यम से दी गई।

— राष्टीय महासचिव चितरंजन कुमार पर्वत एवं प्रदेश अध्यक्ष खुलेश वर्मा का कहना है कि रायपुर जिला अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा के साथ रायपुर जिला में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के सभी जिला में उपभोक्ता जागरूकता अभियान को तेजी लाएगी श्री चितरंजन पर्वत जी एवं खुलेस वर्मा शैलेश चौधरी जी ने सभी जिला अध्यक्ष से बात किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो के प्रमुख श्री पांडेय जी ने ISI मार्का, हॉलमार्क वस्तु खरीदी करने उपभोक्ता को समझाया। हॉलमार्क देखकर बिल लेने पर उन्होंने जोर दिया।
छत्तीसगढ़ से श्रीमती माला देशमुख प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री आशा हरदेल प्रदेश सचिव, श्रीमती खुशबू साहू प्रदेश सचिव, श्री संजय खोबरागड़े प्रदेश सचिव, श्री एम आर पाटिल जी जिलाध्यक्ष दुर्ग, नरेंद्र जनबंधु प्रदेश सह सचिव, श्री लोकेश वर्मा प्रदेश मंत्री, डॉ संजय वर्मा जिला उपाध्यक्ष, श्री विजय सिंह जी जिला उपाध्यक्ष बालोद, श्री सुरेंदर सिंह मोहंदी, श्री विनोद कश्यप जी, दिलीप शर्मा जिलाध्यक्ष राजनादगांव, श्री मनोज वर्मा जिला सचिव, श्रीमती तुलसी जी, श्रीमती रेशमी साहू जराही, श्री सुरेश वर्मा, श्री राजू साहू, श्री गज्जू साहू, श्री ईशान बघेल, श्री प्रांजल लाउट्रे, शामिल हुए।

प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल को एंकर एवं रिपोर्टरों कि अतिशीघ्र आवश्यकता है 8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed