समाचार मुंबई महाराष्ट्र प्रथम 10तक न्यूज एवं पोर्टल img src=”http://pratham10taknews.in/wp-content/uploads/2025/08/Screenshot_2025-08-29-02-24-09-41_f598e1360c96b5a5aa16536c303cff92-1-203×300.jpg” alt=”” width=”203″ height=”300″ class=”alignnone size-medium wp-image-6183″ /> *राष्ट्रीय खेल दिवस पर देश भर में जगह जगह अनेकों कार्यक्रम। मुंबई :- अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया) छत्तीसगढ़ पत्रकार जनकल्याण समिति,प्रथम 10तक न्यूज एवं पोर्टल, भारतीय दानवांन फाउंडेशन के संस्थापक /अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी मान मनोज वर्मा(स्वतंत्र) ने मुंबई के एक निजी विद्यालय में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जयंती पर संदेश देते हुए छात्र – छात्राओं को खेल के प्रति रुचि रखने की बात कही साथ ही साथ पालकों से भी अपील करते हुए निवेदन किया कि बच्चों को खेल के लिए प्रोत्साहित बचपन से ही करें ताकि बच्चों का मन आधुनिक चीजों से हटकर खेल की ओर उनका रुझान बढ़ाएं! इससे आगे बच्चे माता – पिता प्रदेश एवं देश भर में खेल एवं पढ़ाई से अपना और अपनों का नाम रोशन कर सके । कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी स्मृति को नमन किया गया । इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षा जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे। यह व्यापक भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि खेल समाज को एकजुट करने की क्षमता रखते हैं।* इस अवसर श्री स्वतंत्र जी ने कहा खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और टीम भावना जैसे जीवन मूल्य भी सिखाते हैं। यही कारण है कि मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ी की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाना भारतीय खेल इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। बल्कि यह छात्र – छात्राओं एवं युवाओं याद दिलाने का प्रयास था कि यदि हम स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र चाहते हैं तो खेलों को शिक्षा और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा।* मेजर ध्यानचंद ने अपने अद्भुत खेल कौशल से भारत को हॉकी में विश्वशक्ति बनाया। उनकी प्रतिभा, समर्पण और अनुशासन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसे आयोजनों से उनकी विरासत जीवित रहती है और नई पीढ़ी को यह संदेश मिलता है कि कठिन परिश्रम और निष्ठा से ही सफलता की राह तैयार होती है Post Views: 100 Post navigation स्नेह जीवन ज्योति सामाजिक संस्था बिरगांव के तत्वाधान में 13 वर्षों से लगातार बहनों के लिए तीजा पोला उत्सव का भव्य आयोजन किया गया शुभारंभ दाई ,दीदी, बहनों ने कीकिया टुण्डरा नगर रक्त शिविर में 50 स्वैच्छिक व्यक्तियों ने रक्त दान किया।