समाचार नंदगांव केसुवा राजस्थान प्रथम 10तक न्यूज एवं पोर्टल नंदगांव गौ धाम केसुवा माउंट आबू, पथमेड़ा जिला सिरोही राजस्थान में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित किया गया ,जिसमें अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में देश भर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया था जिसमें संगठन के महाराष्ट्र संयोजक एवं प्रभारी छत्तीसगढ़ मनोज वर्मा (स्वतंत्र)जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ से गौ सेवकों ने शामिल होकर छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र राज्य का गौरव बढ़ाया ,श्री स्वतंत्र द्वारा किए जा रहे कार्यों को पूरे देश भर में सराहा जा रहा है। इनकी इस उपलब्धि से प्रेरित होकर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री मान . जोरा राम कुमावत जी पशु पालन, डेयरी, गो पालन, एवं धर्म संस्कृति मंत्री (राजस्थान ) ने साल, साफा ,दुपट्टे एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करते हुए जयपुर अपने निवास पर आने के लिए आमंत्रण किया जिसे श्री मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी ने सहज आमंत्रण स्वीकार करते हुए । नवंबर माह में एक सप्ताह के लिए जयपुर में टीम के साथ मंत्रियों से मुलाकात करेंगे । और गौ सेवा, गौ धाम निर्माण एवं पशुपालन विभाग के बारे में जानकारी लेकर अपने प्रभार के राज्यों में कार्य की गति को संगठन के साथ साथ बढ़नेवाला प्रयास करेंगे। और गौ रक्षक दल को, गौ धाम निर्माण ,एवं गौ सेवा हेतु जगह जगह स्वास्थ्य शिविर ,टीकाकरण शिविर गांव गांव गौ पालन एवं सुरक्षा, स्वास्थ पर आधारित कार्यक्रम चलाए जाने की मुहिम स्थापित किया जाएगा , इस अवसर पर श्री स्वतंत्र जी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान डॉ दिनेश उपाध्याय जी ने जो भी मुझे दायित्व सौंपा गया है उन सभी दायित्वों को पूरी ईमानदारी,एवं सत्यनिष्ठा से पूरी टीम के माध्यम से संगठन की मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। Post Views: 44 Post navigation वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी, मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी को राजस्थान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में पशुपालन , डेयरी, गोपालन एवं धर्म संस्कृति मंत्री द्वारा सम्मानित। वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा (स्वतंत्र) को देश भर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देने वालों का तांता। सुरेश शेट्टी।