समाचार पुणे महाराष्ट्र
प्रथम 10तक न्यूज मुंबई

भारतीय विद्या भवन सिविल लाइंस नागपुर के संगीत शिक्षक (तबला) डॉ प्रशांत मनोहर गायकवाड को राज्य स्तरीय आदर्श शिक्षक पुरस्कार 2025 से , पुणे जिला, तालुका पुरंदर, मार्तंड देवस्थान (जेजूरी) के मल्हार नाट्य गृह में 26 ऑक्टोबर को स्वप्नापूर्ति शिक्षण संस्था पुणे द्वारा प्रदान किया गया l महाराष्ट्र राज्य से आए 580 शिक्षकों में से 50 शिक्षकों का इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया जिसमें से डॉ प्रशांत गायकवाड का प्रथम स्थान पर चयन हुआ l शिक्षा के क्षेत्र में डॉ गायकवाड द्वारा किए गए गुणवत्तापूर्ण कार्य, शैक्षणिक, सामाजिक,संस्कृती,कला, क्रीडा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य , विद्यार्थियों के लीए किए गए चतुर्मुखी विकासशील कार्य, अथक परिश्रम, निष्ठा, समर्पण की भावना विद्यार्थियों में पैदा करने के लिए गायकवाड द्वारा किए गए शैक्षणिक कार्या को ध्यान मे रखते हुए डॉ प्रशांत गायकवाड जी को शॉल, श्रीफल मोबाइल , सम्मान पत्र, मोमेंटो, कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय राव कोलते, डॉ दिगंबर दुर्गांडे,
जेजुरी मंदिर के विश्वस्त मंगेश घोणे, निलेश साबे (पत्रकार) उनके हाथों प्रदान किया गया ।
ज्ञात हो कि डॉ प्रशांत गायकवाड का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में लगातार 324 घंटे तबला बजाने के लिए दर्ज है। दुनिया के 47 देशो को भारतीय कला तथा संस्कृती सीखाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है । डॉ गायकवाड द्वारा गुरु- शिष्य परंपरा अंतर्गत 24000 बच्चों को मुक्त शिक्षा दी गई है तथा चार लाख लड़कियों को सेल्फ डिफेंस जैसे कार्यक्रमों द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। डॉ प्रशांत गायकवाड बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के ब्रांड एंबेसडर भी है । 2010 में उन्हें भारत की महामहिम राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटील द्वारा दिल्ली में सम्मानित किया गया था, उनके कार्यों के लिए देव संस्कृति के मुख्य कुलगुरु डॉ चिन्मय पंडया द्वारा उन्हें शांतिकुंज में सम्मानित किया गया उनके कार्यों को देखते हुए भारत सरकार द्वारा उन्हें जूनियर तथा सीनियर फैलोशिप भी प्राप्त है (5 लाख रुपए)भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा उन्हें मेडल ऑफ मेरिट का पुरस्कार महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल द्वारा प्रदान किया गया था कई राज्यों के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के द्वारा पुरस्कारों से सम्मानित डॉ प्रशांत गायकवाड आदर्श शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने का श्रेय भारतीय विद्या भवन नागपुर केंद्र की डायरेक्टर श्रीमती अन्नपूर्णा शास्त्री जी, सिविल लाइंस की प्राचार्या लीना वर्गिस, भारतीय विद्या भवन के चेअरमन राजेंद्र जी पुरोहित अपने गुरु, अपने मां-बाप, और अपने मित्रों को देते हैं।

मनोज वर्मा स्वतंत्र
वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी
8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed