मुंबई, 13 नवंबर – राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया) मनोज वर्मा (स्वतंत्र) मुंबई के असहाय बेसहारा अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों के साथ “”बाल दिवस”” का उत्सव मनाएंगे। यह आयोजन बच्चों के अधिकारों, उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर, मनोज वर्मा बच्चों को कॉपी, पेन,पेंसिल, शूज़,ड्रेस कपड़े एवं मिठाई वितरण करेंगे । और बच्चों के साथ खेलेंगे, उनकी बातें सुनेंगे और उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाएंगे। यह आयोजन बच्चों के विकास और कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। बाल दिवस के अवसर पर, मनोज वर्मा ने कहा, “बच्चे हमारे भविष्य हैं और हमें उनकी शिक्षा, स्वास्थ,सुरक्षा एवं विकास के लिए काम करना चाहिए। हम बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” प्रथम 10तक न्यूज श्रीमती क्षमा गर्ग संवाददाता नवी। मुंबई Post Views: 110 Post navigation *स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल: एक विश्वसनीय मार्गदर्शक, जो CGPSC अभ्यर्थियों के सपनों को दे रहा है पंख* मुंबई महाराष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों में राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया सेल) मान.मनोज वर्मा (स्वतंत्र) हुए शामिल।