*रिपोर्टर बिसरू राम नेताम कि रिपोर्ट
फरस गांव से
प्रथम 10तक न्यूज

कोंडागांव, फरसगांव 01 मई 2026/ जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज योग सत्र के साथ हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम मेंश श्री दीपेश अरोरा, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम श्री अजय उरांव एवं अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 मई से 21 मई 2026 तक जिला मुख्यालय कोंडागांव में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। शिविर के दौरान खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ बौद्धिक एवं ललित कला से संबंधित गतिविधियों का भी निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें हस्तशिल्प, पेंटिंग, लकड़ी की वस्तुओं का निर्माण, पॉटरी, योग, वैदिक गणित, नृत्य-संगीत, वादन, बोनसाई प्रशिक्षण, बुके मेकिंग एवं पेपर आर्ट जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

खेल प्रशिक्षण शिविर में सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया जाएगा। इनमें फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जूडो, कराते, आर्चरी, स्वीमिंग, कैरम एवं शतरंज शामिल हैं। प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन प्रातः 5:30 से 7:30 बजे तक तथा सायं 04 से 06 बजे तक निर्धारित किया गया है। स्वीमिंग प्रशिक्षण प्रातः 08 से 09 बजे तक आयोजित होगा।

प्रशिक्षण के लिए विभिन्न स्थलों का निर्धारण किया गया है— आर्चरी हेतु खेलो इंडिया सेंटर बड़ेकनेरा, फुटबॉल हेतु विकास नगर आउटडोर स्टेडियम, जूडो हेतु मल्टीपरपज हॉल (ऑडिटोरियम के पीछे), स्वीमिंग हेतु नगरपालिका स्वीमिंग पूल, टेबल टेनिस हेतु इंडोर स्टेडियम विकास नगर (एनसीसी हॉल), बैडमिंटन हेतु विकास नगर इंडोर स्टेडियम, शतरंज एवं कैरम हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय तथा कराते हेतु टाउन हॉल में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में 19 वर्ष या 19 से कम आयु वर्ग की बच्चे भाग ले सकेंगे।

इसके अतिरिक्त, जिला आयुर्वेद विभाग द्वारा प्रतिदिन बंधा तालाब मैदान में योग प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिसमें सभी आयु वर्ग के महिला-पुरुष एवं बालक-बालिकाएं भाग ले सकते हैं। योग प्रशिक्षण का समय प्रातः 5:30 से 6:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन प्रपत्र खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय तथा शिक्षा विभाग में उपलब्ध हैं।
मनोज वर्मा स्वतंत्र
प्रधान संपादक
प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल
9303754289

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed