*प्रथम 10तक न्यूज़
पंचूराम ध्रुव कोंडागांव जिला ब्यूरो*

*हजारों की संख्या में समाजजन हुए शामिल कोंडागांव*

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त 2026 को कोंडागांव के चौपाटी मैदान में सर्व आदिवासी समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों, जिनमें मुड़ाक्षेत्र बूनागांव, छोटे बंजोड़ा, सिंघनपुर सोनाबाल सहित अन्य क्षेत्रों में भी विश्व आदिवासी दिवस उत्साह और जैसा फहराकर शोभा यात्रा निकाल कर अपने इष्ट देवता का बिरसा मुंडा का पुजा अर्चना कर शोभा यात्रा निकालकर धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के प्रमुख, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सिरहा, धुर्वा पुजारी, मोरिया समाज, भत्रा समाज, गोंडवाना समाज सहित विभिन्न आदिवासी समाजों के प्रमुखों ने एकजुट होकर जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश देते हुए एक जुट रहने हर वर्ष विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाए।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण की तथा पारंपरिक हथियारों के साथ अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रदर्शन किया। नाच-गान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन में विशेष आकर्षण बढ़ाया।
चौपाटी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्थानीय विधायक लता उसेंडी, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता नरपति पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष, सरपंच, उपसरपंच, समाज प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।
समाज प्रमुखों ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़ी हुई है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर समाज की एकता और अधिकारों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
भव्य आयोजन के दौरान चौपाटी मैदान में उत्सव जैसा माहौल रहा। पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत, वेशभूषा और सांस्कृतिक रंगों ने पूरे कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आदिवासी समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए विश्व आदिवासी दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।
मनोज वर्मा स्वतंत्र
प्रधान संपादक
प्रथम 10तक न्यूज
8689975743

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *