*प्रथम 10तक न्यूज़ पंचूराम ध्रुव* समाचार कोंडागांव स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के अवसर पर समस्त ग्राम पंचायत भीरागांव राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्र एकता का संदेश देने के लिए ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा रैली किया गया l इस दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच, पंच जनप्रतिनिधि, समस्त ग्राम वासी एवं समस्त शिक्षक,शिक्षिकाएं उपस्थित रहे l स्कूल के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राएं द्वारा गीत भाषण विभिन्न प्रकार की कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया l अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध नियंत्रण एवं संगठन संस्था की ओर से बस्तर संभाग अध्यक्ष पंचूराम ध्रुव एवं जिला अध्यक्ष मंगूराम सोरी एवं महिला जिला अध्यक्ष रानू ध्रुव की द्वारा खिलाड़ियों को टि शर्ट भेंट की गई एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएं बधाई दी गई l Post Views: 7 Post navigation *शासकीया हाई स्कूल चिंगनार में 15 अगस्त धूम धाम से मनाया गया*