प्रथम 10तक न्यूज चैनल एवं पोर्टल
दादर मुंबई महाराष्ट्र
संवाददाता पूजा महेश्वरी

मुंबई, 24 अगस्त 2026: अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, महाराष्ट्र प्रदेश के तत्वावधान में “कुर्मी जोड़ो अभियान” के अंतर्गत मुंबई में एक महत्वपूर्ण महासभा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे मुंबई के महर्षी दयानंद ट्रस्ट हॉल , दादर पूर्व स्थित पाम व्यू बिल्डिंग, ए विंग, पहली मंजिल, लाखमशी नप्पू रोड, स्वामी नारायण मंदिर के पास, विद्यालंकार क्लासेस के सामने आयोजित होगा।


महासभा का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों में कृषि एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कुर्मी समाज के विभिन्न समूहों को एक मंच पर लाना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। अभियान के अंतर्गत मराठा, कुणबी, पटेल, पाटीदार, देवेंद्र कुल वेलालर, खंडायत, कुर्मी, कनबी, कुंडम्बर, कुड़मी, कापू, ओक्कलिंगा, महतो, कुलमी, गुर्जर, माँ अंजना समाज, रोड मराठा, नायक, नायडू, वेलमा, रेड्डी, अहोम और बलिजा सहित विभिन्न समाजों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

मान्यवरों की रहेगी उपस्थिति

कार्यक्रम में तुकाराम पष्टे, डॉ. सचिन पटेल, अजय पटेल,गणपती, ऍड. गोपाळ शेळके, रामदास घरत, किरण घरत, अप्पासाहेब कड, परमेश देवेंद्र, वी. के. वर्मा तथा डॉ. राममूर्ति वर्मा सहित अनेक मान्यवरों के उपस्थित रहने की जानकारी दी गई है।

प्रदेश पदाधिकारियों की भूमिका

कार्यक्रम के आयोजन में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा महाराष्ट्र प्रदेश के पदाधिकारी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष संजय पाटिल, प्रदेश महासचिव जयेश शेलार पाटिल, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप काले पाटिल तथा मुंबई जिला अध्यक्ष ब्रज पटेल इस कार्यक्रम के आयोजक हैं।

महासभा के माध्यम से सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और विभिन्न क्षेत्रों में समाज के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।
ize-medium wp-image-7524″ />
आयोजकों ने कुर्मी समाज के विभिन्न घटकों तथा अभियान से जुड़े सभी सामाजिक बंधु-भगिनियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर “कुर्मी जोड़ो अभियान” को मजबूत बनाने का आह्वान किया है।

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed