नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत मुंबई के मुंब्रा से ।। मनोज वर्मा (स्वतंत्र) को अल्फा अवार्ड से किया गया सम्मानित, हजारों युवाओं ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प। *मुंब्रा / मुंबई, 29 अगस्त 2026* प्रथम 10तक न्यूज एवं पोर्टल संवाददाता मुंबई पूजा महेश oplus_0 oplus_0 oplus_0 ** *नशा मुक्त भारत अभियान के राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर श्री मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी* को उनके सामाजिक कार्यों के लिए *प्रतिष्ठित “अल्फा अवार्ड (ALPHA AWARD)”* से सम्मानित किया गया। *समारोह में मौजूद गणमान्य:* – *मुख्य अतिथि:* मुंब्रा के कई छात्र छात्राओं सहित, समाजसेवी, पत्रकार और युवा नेता उपस्थित रहे। *अल्फा अवार्ड मिलने के बाद मनोज वर्मा (स्वतंत्र) जी ने कहा:* _”ये अवार्ड मेरा नहीं है, ये उन लाखों माताओं का है जिनके बच्चे नशे से बर्बाद होने से बच रहे हैं। मुंब्रा से हम इस अभियान का आगाज कर रहे है , मै सिर्फ मुंब्रा या मुंबई वासियों को ही नहीं वरन देश भर के छात्र – छात्राओं एवं नौजवानों से अपील करता हूँ कि नशे को न कहें,जिंदगी को हां कहें क्योंकि देश हमारा देश मोहब्बत, अमन और भाईचारे की मिसाल है। मैं मुंब्रा के हर युवा से कहूंगा – नशा छोड़ो, किताब उठाओ, हुनर सीखो, खेल में ध्यान दीजिए “”जान है तो जहां है !_ * अफ्शीन जी ने कहा:* _”मनोज वर्मा जी हमारे भाई हैं, उनके काम को हम दिल से सलाम करते हैं शाह इवेंट की पूरी टीम और मुंब्रा की पूरी अवाम नशा मुक्त भारत अभियान के साथ है।”_ *मुंब्रा से लिए गए 5 बड़े संकल्प:* 1. मुंब्रा के हर स्कूल-कॉलेज में नशा मुक्ति सेमिनार 2. ड्रग्स पैडलर्स की जानकारी पुलिस को देना 3. हर मस्जिद, मंदिर, चर्च से नशे के खिलाफ पैगाम 4. युवाओं के लिए स्पोर्ट्स क्लब और स्किल सेंटर 5. हर महीने अल्फा अवार्ड – एक युवा को जो नशा छोड़ेगा अंत में सभी युवाओं ने हाथ उठाकर शपथ ली – *”हम नशा नहीं करेंगे, न नशा करने देंगे !”* *जय हिंद | नशा मुक्त भारत | जय IHRCCO | जय महाराष्ट्र* Post Views: 92 Post navigation *नशे के खिलाफ जंग: मनोज वर्मा (स्वतंत्र)दादर मुंबई से करेंगे नशा मुक्ति कैम्पेन की शुरुआत* *”एक रोटी, एक कंबल, एक उम्मीद… क्या आप बनेंगे किसी बेघर परिवार का सहारा?” – असम-नेपाल त्रासदी पर मनोज वर्मा स्वतंत्र की भावुक अपील*