समाचार मुंबई महाराष्ट्र प्रथम 10तक न्यूज संवाददाता – पूजा महेश मुम्बई मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार *श्री मनोज वर्मा (स्वतंत्र)*, फाउंडर – नशा मुक्त भारत अभियान, दानवान फाउंडेशन ने आज मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक विशेष पत्रकार वार्ता में ऐलान किया कि *नशा मुक्त भारत अभियान अब पूरे देश भर में चलाया जाएगा, जिसका आगाज मुंबई से हो रहा है।* श्री वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत दो प्रमुख कार्यक्रम चलाए जाएंगे: *1. हस्ताक्षर अभियान* *2. नशा मुक्त भारत संकल्प अभियान (नागरिकों की शपथ)* *मुख्य बिंदु:* – अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए *प्रत्येक राज्य में 11-11 सदस्यों की कोर कमेटी* का गठन किया जाएगा। – अभियान का संचालन *मुंबई और दिल्ली स्थित हेड ऑफिस* से किया जाएगा। – इस अभियान को *शासन, प्रशासन (पुलिस प्रशासन) एवं सैकड़ों सामाजिक संगठनों* का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। – विशेष मांग: स्कूल-कॉलेज के 100 मीटर के दायरे में गुटखा, सिगरेट, और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। श्री मनोज वर्मा ने कहा, “हमारा लक्ष्य है – *Aim: Drug-Free India*। यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य को बचाने का संकल्प है। हमें सभी देशवासियों का समर्थन मिल रहा है।” *भवदीय,* *मनोज वर्मा (स्वतंत्र)* *फाउंडर – नशा मुक्त भारत अभियान* *संस्थापक – राष्ट्रीय दानवाँन फाउंडेशन* पत्रकार जन कल्याण समिति, प्रथम 10तक न्यूज चैनल अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ। Post Views: 43 Post navigation *”एक रोटी, एक कंबल, एक उम्मीद… क्या आप बनेंगे किसी बेघर परिवार का सहारा?” – असम-नेपाल त्रासदी पर मनोज वर्मा स्वतंत्र की भावुक अपील* *छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के द्वारा सास-बहू सम्मेलन एवं तीज महोत्सव*