Post Views: 206 Post navigation प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 15.09.2023 गुरु के बताए रास्ते पर चलने से ही सफलता प्राप्त होता है-सुशील सन्नी अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 58 में शहीद संजय यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सुशील सन्नी अग्रवाल, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ राजगीत अरपा पैरी के धार के साथ हुआ। श्री अग्रवाल के द्वारा समस्त शिक्षकों का सम्मान श्रीफल एवं शाल से किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुभा तिवारी के द्वारा श्री अग्रवाल का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा की गुरु के आशीर्वाद और दिए हुए शिक्षा के कारण ही आज इस स्थान पर पहुंचा हूं। गुरुजनों के बताए हुए रास्ते पर चलने में ही विद्यार्थी जीवन सफल हो सकता है। मां बाप के पश्चात शिक्षक ही है जो हमे सही मार्ग दर्शन प्रदान करते हैं। श्री अग्रवाल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के मंशानुरूप कर्मकार कल्याण मंडल में संचालित शिक्षा योजना की जानकारी बच्चों को देते हुए कहा की सभी बच्चे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाए और अपना जीवन सफल बनाएं। आप शिक्षकों का सम्मान करने का सुअवसर प्राप्त हुआ इसके लिए आप सभी का सादर धन्यवाद। इस अवसर पर श्री देवेन्द्र यादव जी, श्री समीर अख्तर जी, श्री उत्तम साहू जी, श्री सूरज निर्मलकर जी, श्री नवीन चन्द्राकर जी, श्री देवराज चैहान जी, श्री पुरूषोत्तम महाराज, श्री नरेन्द्र पाल जी, श्रीमती रेणु त्रिपाठी जी, श्री अमित ठाकुर जी, श्री हेमू डेकाटे जी, श्री झुमुक निषाद जी, श्रीमती शुभा तिवारी (प्राचार्य), श्री रमेश ठाकुर जी, श्रीमती रेणु श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण भारी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *तिजहारिनों ने शुरू की पति की दीर्घायु के लिए व्रत सुबह से शिव मंदिरों में उमड़ी विवाहित महिलाओं की भीड़** खरोरा;– हरितालिका पर्व होने के चलते बीती रात विवाहित महिलाओं ने भात (करेले की सब्जी) का सेवन कर पति की दीर्घायु के लिए कठिन शुरू कर लिया। यहाँ आज सुबह से महिलाएं शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा- अर्चना कर पति की दीर्घायु और परिवार की मंगल कामना की। इधर तीज पर्व पर जहां घरों में परिवार के सदस्यों के बीच रौनक बनी रही। वहीं मायके लौटी महिलाओं का आसपास की रहने वाली सहेलियों और अन्य लोगों से मेल-जोल का क्रम बना रहा। तिजहारिनों के मायके लौटने के बाद महिलाओं का अपने माता-पिता और भाईयों व बहनों के बीच हंसी ठिठोली का क्रम बना रहा। इधर हरितालिका तीज पर्व को लेकर कपड़ा और आभूषण दुकानों में महिलाओं की भीड़ भी उमड़ रही है। इसके अलावा पूजन सामग्रियों की खरीदी करने महिलाओं का बाजार क्षेत्र में चहल-पहल बनी हुई है। इधर विवाहित महिलाएं दोपहर बाद पूजन की तैयारियों में जुट गई। इससे व्रतधारी महिलाएं देर रात तक भजन- कीर्तन, पूजा-अर्चना किया । तीजा पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह और भक्तिभाव का माहौल बना हुआ है। सौभाग्यवती महिलाएं अपने मायके में रहकर तीजा व्रत धारण किया। कल सुबह विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत धारण किया जाएगा। विवाहित महिलाओं ने रविवार को कड़वा भोजन करने के बाद सोमवार दिनभर पति की दीर्घायु को लेकर दिय व्रत रखा। इधर पर्व को लेकर बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदो को वहाँ तीजा पर्व को लेकर कपड़ ज्वेलरी, श्रृंगार सहित अन्य दुकानों में महिलाओं को अब अच्छी खासी उपस्थिति रही। गत दो-तीन दिनों से तीजा में पर्व को लेकर खरीदी के लिए अच्छी खासी उपस्थिति लोगों की बनी हुई है। आगामी दिनों में भी बाजार में चहल पहल बने रहने को संभावना है। वहाँ पर्व के चलते वाहनों में भी भीड़ का माहौल बना हुआ । बाइट 1धनंजय शर्मा पुजारी बालाजी मंदिर बाइट 2। गृहणी प्रिया वर्मा खरोरा