Author: Team manoj

विधानसभा बलौदा बाजार से मिथलेश वर्मा की रिपोर्ट। विधानसभा बलौदा बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत लटुवा में पहुंची प्रथम दस्तक न्यूज की टीम के संवाददाता मिथलेश वर्मा ने ग्राम के लोगों से बात करते हुए जाकारी दिया की मत का अधिकार सभी को करना चाहिए और अंकित प्रत्याशियों को अपना मत देकर जितना चाहिए,इस ग्राम पंचायत लतुवा में विधानसभा निर्वाचन आयोग द्वारा सरकार की ओर से मतदान करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाने की खबर मिला जिसमे ग्राम पंचायत के मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने की अपील किया इस पर ग्राम पंचायत लटूआ में लोगों से बातचीत किया जिसमे लोगो ने तीसरी पार्टी को पूरी तरह से नकारते हुए राष्ट्रीय पार्टी की ओर झुकाव देखा गया ।लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया में किसी से भाजपा को अच्छा कहा तो किसी न कांग्रेस को फिर से सत्ता सौंपने की बात कही आगे सत्ता केके कमान कौन संभालेगा छत्तीसगढ़ को मतदाता ही तय करेंगी।

मिथिलेश वर्मा बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़ की परंपरा संस्कृति कला को सहेज कर एवं संजोकर रखने में आज भी नन्हे नन्हे बच्चों का विशेष योगदान देखने को मिल रहा है आज समय की भागदौड़ में लोग अपने-अपने निजी स्वार्थ के चलते उलझते जा रहे हैं समाज एवं औरों के लिए बिल्कुल बड़ी मुश्किल से समय निकाल पाते हैं वही छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा निस्वार्थ रूप से छत्तीसगढ़ की परंपरा को बचाएं रखने में लगे हुए हैं आज के आधुनिक युग में लोगों को इतना समय भी नहीं है जो अपनी परंपरा को बचा सके लेकिन छोटे-छोटे बच्चे आज भी अपनी परंपरा को बचाने समय-समय पर अपनी विशेष योगदान देते रहते हैं जहां भूपेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पारंपरिक खेल जैसे गिल्ली डंडा भंवरा बाती संकली फुगड़ी कबड्डी को-को जैसे आदि खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए महिला पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था कर परंपरा को बचाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आज भी नन्हे नन्हे बच्चे स्वफूर्त ही छत्तीसगढ़ की छत्तीसगढ़ की परंपरा को जीवित रखने के लिए संघर्षरत हैं जब से कार्तिक मास लगा है तब से ग्राम लटूवा मोहतरा, झोंका,बेमेतरा,मुड़ियाडीह, रसेड़ा ,रसेड़ी, आदि गांवों के नन्हे नन्हे बच्चों के द्वारा अपनी परंपरा को अक्षुण बनाएं रखने के उद्देश्य से सुबह से शाम तक सुवा गीत गाते हुए नृत्य करते दिख रहे है। छत्तीसगढ की लोक कला पंथी,कर्म, ददरिया,सुवा, नाचा गम्मत, राऊत नृत्य, गौरी गौरा नृत्य जिसके बदौलत आज छत्तीसगढ की एक अलग पहचान बना चुकी है इन्हीं सास्कृतिक कला के लिए भारत ही नहीं बल्कि पुरे दुनिया मे छत्तीसगढ का एक विशेष पहचान सस्कृति,कला, रहन सहन, वेश भूषा,खानपान के लिए बना हुआ है। छोटे छोटे बच्चो के द्वारा आज भी अपनी परंपरा को जीवित रखने के लिए घर घर जाकर सुबह शाम नृत्य करते है तब लोगो के द्वारा नन्हे नन्हे बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अन्न दान एवं कुछ द्रव्य देकर बच्चो को प्रोत्साहन करते है इसके बदले छोटे छोटे बच्चे विदाई गीत गाकर घर वालो को आशीष प्रदान करते है। लोगो के द्वारा मिले हुए अन्न एवं द्रव्य से कार्तिक मास के शरद पूर्णिमा के दिन खीर पूड़ी बनाकर प्रसाद के रूप मे वितरण करते है

भाजपा की ओर से पार्टी के कोषाध्यक्ष पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कसडोल के विधायक गौरीशंकर अग्रवाल ने भाजपा के घोषणा पत्र को सभी वर्गों के लिये लाभकारी बताया साथ ही कहा कि इसमें जो हमने 20 बातों को प्रमुखता दी है वह पुरा होगा और अक्षरशः पूरा होगा यह प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी है उन्होंने बताया कि किसानों का धान Chhattisgarh Assembly General Election : पहले चरण के मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों में आज शाम पांच बजे तक थम जाएगा प्रचार प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रूपये के हिसाब से खरीदा जायेगा तथा एकमुश्त भुगतान होगा इसके अलावा हमने जो पूर्व मे 300 रूपये बोनस देने का वायदा किया था वह सरकार बनते ही 25 दिसंबर को एकमुश्त किसानों के खाते में जमा कर दिया जायेगा। बारदाना की व्यवस्था होगी, इसके अलावा विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपये की दर से 12,000 रूपये की राशि दी जायेगी, युवाओं को कालेज आने जाने यात्रा भत्ता 400 रू, 500 रूपये में गैस सिलेंडर, एकलाख पदों पर शासकीय भर्ती, पीएससी की परीक्षा यु पीएससी की तर्ज पर, 18 लाख गरीब परिवारों को मकान, पेयजल की सुविधा, तेदुपत्ता संग्रहण प्रति बोरा 5500 रूपये तथा 4500 रूपये बोनस दिया जायेगा। भुमिहीन मजदुरो को दस हजार रूपये सालाना, 10 लाख रुपये तक का मुफ्त ईलाज, इनोवेशन हब, रानी दुर्गावती योजना के तहत बीपीएल बालिकाओं के जन्म पर 1,50,000 रूपये का प्रमाण पत्र जो व्यस्क ज्ञानी पर मिलेगा, भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोग गठन, संभाग स्तर पर एम्स की तर्ज पर सिम्स स्वास्थ्य इंसीट्युट की स्थापना, शक्तिपीठ योजना के तहत प्रदेश के पांच शक्तपीठोंको जोड़ने का काम, के साथ ही रामलला के दर्शन का इंतजाम करेंगे । इसके साथ ही गाँव गाँव में सड़कों का निर्माण होगा । और ये सब बातों और घोषणा पत्र पर मोदीजी ने गारंटी दिया है कि एक एक शब्द और बातें जो कहें है वह पूरा होगा। कांग्रेस ने पांच साल तक केवल भ्रष्टाचार, और घोटाला किया है जिसकी जांच होगी। वही कांग्रेस के प्रत्याशी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि यह भाजपा की जुमले बाजी है उनके ही मंत्री ने कहा था जब मुख्यमंत्री 20 क्विंटल धान खरीदने की बात कही तब कहा कि एक एकड़ में इतना धान होता नहीं अब 21 क्विंटल खरीदेंगें कह रहे हैं, 500 रू सिलेंडर देने की बात कहे है पूरे देश में लागू करें पर नहीं करेंगे, 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने और 15 लाख रुपये देने की बात कहे थे आज तक नहीं दिये, आज का घोषणा पत्र केवल जुमले बाजी है भाजपा को अपना नाम बदलकर भारी झुठा पार्टी रख लेना चाहिए। वही उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना घोषणा पत्र शीघ्र जारी कर रही है जो छत्तीसगढ़ वासियों के प्रत्येक वर्ग के हितों और विकास को लेकर होगा। ??प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल रिपोर्टर मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार?

कार्यकर्ता सम्मेलन में आए असम के मुख्यमंत्री पार्टी के स्टार प्रचारक होने के नाते असम के मुख्यमंत्री हिमांत बिश्वा सरमा भाटापारा विधानसभा में प्रत्याशी शिव रतन शर्मा के द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में चुनावी वादा खिलाफी छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध महादेव ऐप को लेकर जमकर निशाना साधते हुए अपने प्रत्याशी को जीतने के लिए जनता से अपील किया है 200 सौ रुपए देकर भीड़ जूटा रही है भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में आए लोगों ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि- सभा और रैली में प्रचार करने के लिए हमें एक टोकन दिया जाता है और विगत लगातार हम चार दिनों से रैली में शामिल हुए हैं जिसका भुगतान टोकन जमा करने पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है रैली में जाने के लिए हमें नाश्ता चाय पानी के साथ 200 रुपए देते हैं। भाटापारा विधानसभा में कांग्रेस और बीजेपी के कांटे की टक्कर दिखाई पड़ रही है। भाटापारा के जनता को साधने के लिए भाजपा प्रत्याशी शिव रतन शर्मा द्वारा लोगों को प्रलोभन देकर अपनी रैलियों में भीड़ जुटा रहे हैं. शिकायत का इंतजार कर रही प्रशासन इसके संबंध में हमने भाटापारा के रिटर्निंग ऑफिसर से बात किया तो कहा कि- “यदि लिखित शिकायत होगी तो कार्यवाही करेंगे हमारी पूरी प्रशासनिक टीम वहां तैनात थी हमें किसी प्रकार से शिकायत प्राप्त नहीं हुआ है ” पूरी प्रशासनिक अमला तैनात होने के बावजूद इतनी बड़ी गलती का अवलोकन नहीं कर पाईं इससे आप यह अंदाजा लगा सकते हैं की प्रशासनिक अमला चुनाव को लेकर कितना सजग है ? बीजेपी का हाव भाव देखकर लगता है कि जीतने के लिए वह कुछ कर सकती है और जीत जरूरी है चाहे कुछ हो जाये चुनाव जीतना है हर हाल मे, अब देखने वाली बातें यह होगी की खबर प्रकाशन के बाद संबंधित पर क्या कार्यवाही होती है। ??प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल रिपोर्टर बलौदा बाजार मिथलेश वर्मा?

फोटोः बिलाईगढ़ क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े के पक्ष में बन रहा मजबूत माहौल – ग्राम पंचायत रामपुर के बूथ जोन सह प्रभारी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र कई मायने में बेहद खास है और इससे भी ज्यादा खास कहा जा सकता है यहां के चुनावी महौल को। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में डॉ.दिनेश लाल जांगड़े की दस्तक ने यहां का सारा समीकरण ही बदल दिया है। चुनावी माहौल को रोमांचक बना दिया है। बताते चलें कि, बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र का सरसींवा सेंटर लंबे अरसे से बहुजन समाजवादी पार्टी यानी बसपा का गढ़ रहा है और संयोग से भाजपा प्रत्याशी डॉ.दिनेश लाल जांगड़े का गृहग्राम भी सरसींवा क्षेत्र में ही आता है। डॉ.दिनेश लाल जांगड़े व उनकी धर्मपत्नी कविता जांगड़े पेशे से डॉक्टर हैं और वे लगभग दो साल से चिकित्सा के माध्यम से भी स्थानीय लोगों की सेवा करते रहे हैं। यह भी एक बड़ी वजह है कि बिलाईगढ़ अंचल में जांगड़े दंपती की काफी लोकप्रियता है। इस बार डॉ.दिनेश लाल जांगड़े को भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी गजब का उत्साह है। उनके इस उत्साह का सीधा इशारा है, यही तो बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन की पहली दस्तक है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, मुद्दों की भीड़ में हलाकान जनता भी इस बार साफ कह रही है- अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो। भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश लाल जांगड़े के पक्ष में बने माहौल को और अधिक मजबूती देने के लिए भाजपा मंडल बिलाईगढ़ के शक्ति केंद्र (बूथ क्रमांक-39) ग्राम पंचायत रामपुर के बूथ जोन सह प्रभारी डॉ. प्रहलाद डड़सेना ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें चुनाव में जीत की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सभी बूथ कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेशलाल जांगड़े को विजय दिलाने का आह्वान किया गया। डॉ. प्रहलाद डड़सेना ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के दृष्टिकोण से बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बदलाव लाने का यही सही वक्त है। इसमें पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी कार्यकर्ता इस बात पर जोर दें कि- परिवर्तन का संकल्प है, भाजपा ही विकल्प है। ……

प्रेस विज्ञप्ति लेख राम साहू ने आम आदमी पार्टी कसडोल विधान सभा के कार्यकर्ताओं के साथ किया गद्दारी।।। आम आदमी पार्टी जिला सचिव श्यामा चरण साहू ने बताया कि 3/11/2023 दिन शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक रखा गयाl था जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों ने निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो प्रत्याशी लेख राम साहू को कसडोल विधान में पैराशूट प्रत्याशी उतारा था जिसका कसडोल विधान सभा कार्यकर्ता एवम पदाधिकारियों ने लेख राम साहू का विरोध किया क्योंकि लेख राम साहू आम आदमी पार्टी के सदस्य नहीं थे इस लिए आम आदमी के पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री संजीव झा जी को एवम प्रदेश पदाधिकारियों को इस बात का अवगत कराया गया था की लेख राम साहू सही प्रत्याशी नहीं है और उसका टिकट कैंसिल करने और आम आदमी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता को टिकट देने के लिए लिखित में आवेदन दिया गया था और पावती लिया था उसके बाद भी प्रदेश प्रभारी ने टिकट कैंसिल नही किया और अन्त में हम सभी कार्यकर्ताओं ने बैठक लेकर लेख राम को समर्थन किया अतः गद्दार लेख राम साहू ने लोभ लालच प्रलोभन में आकर आम आदमी पार्टी का नामांकन 2 तारीक को वापस ले लिया । और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया लेख राम साहू ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवम आम जनता के साथ धोखाधडी और गद्दारी किया है और ये साहू समाज के नाम पर कलंक है प्रदेश प्रभारी श्री संजीव झा प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी डॉक्टर संदीप पाठक ने कसडोल विधान सभा के कार्यकर्ताओं एवम आम जनता के भावनाओ के साथ खिलवाड़ किया और धोखा दिया है तो कसडोल विधान सभा कार्यकर्ता इस शर्मनाक कृत्य की निंदा करता है आज के इस बैठक में शामिल सदस्य नरेंद्र मनहर ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र मंडलेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप साहू जिला मीडिया प्रभारी मंगल प्रसाद वर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश पैकरा एसटी विंग जिला अध्यक्ष .मुकेश कुमार साहू श्याम सुंदर जेठु राम साहू । सम्मे लाल पटेल। सूक चंद साहू जिला सचिव श्यामा चरण साहू और बहुत से कार्यकर्ता शामिल हुए।।।।।

कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने रसेड़ा में आयोजित जन आशीर्वाद कार्यक्रम में अपार सफलता प्राप्त की। आज सुबह से दशहरा के अवसर पर शैलेश नितिन त्रिवेदी ने रसेड़ा शहर के लोगों के बीच जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया और अपनी जीत के लिए उनका साथ और आशीर्वाद मांगा। शैलेश नितिन त्रिवेदी ने अपने समर्थनकर्ताओं के साथ मिलकर रसेड़ा में जन के बीच अपनी पॉपुलरिटी को बढ़ाया और लोगों के बीच जीत की ओर कदम बढ़ाया। इस कार्यक्रम में शैलेश नितिन त्रिवेदी की सक्रिय भागीदारी ने उन्हें लोकप्रियता हासिल करने में मदद की और कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में उनकी जीत की ओर कदम बढ़ाया।

बलौदा बाजार प्रथम दस्तक, छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा वही 15 नवंबर शाम शाम 5:00 बजे के बाद प्रचार प्रसार का पहिया थम जाएगा भाजपा से टंक राम वर्मा कांग्रेस से शैलेश त्रिवेदी एवं आम आदमी पार्टी से संतोष यादव मैदान पर उतरे हुए हैं चुनाव नजदीक है ऐसे में प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं साथ ही जनसंपर्क अभियान में तेजी लाते हुए लोगों से आशीर्वाद मांग कर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं प्रत्याशी अपने परिजन के अपने परिजन व रिश्तेदार मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं इसी कड़ी में भाजपा प्रत्याशी टंक राम वर्मा लगातार जनसंपर्क कर रहे है और भाजपा के पक्ष मे वोट डालने की अपील कर रहे है। जनसंपर्क भेट मुलाकात प्रचार प्रसार की इस कड़ी में भाजपा प्रत्याशी मोहतरा, रसेडी रसेडा, लटूवा, टाड, शुक्लभाठा ,सोनपुरी आदि गांवों पहुंचे जहां लोगो में भाजपा के पक्ष मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला एवं भाजपा प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजय दिलाने की बात गीत गाकर प्रत्याशी टंक राम वर्मा ने कही गई।वहां उपस्थित ग्रामीणों की जन सैलाब भाजपा प्रत्याशी को अति उत्साह के साथ जोरदार स्वागत किया गया साथ ही भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी टंक राम वर्मा ने बड़े बुजुर्गो का पैर छूकर आशीर्वाद मांगते हुए अपने पक्ष में मांगा गया बीजेपी के ऊर्जावान प्रत्याशी टंक राम वर्मा ने कहा कि पिछले पांच सालों में प्रदेश की जनता ने बहुत कुछ सहा है जिस गति से बलौदा बाजार विधानसभा में विकास होना था वह नही हो पाया शांति के प्रतीक छत्तीसगढ महतारी के पावन भूमि में लगातार रेप,हत्या,गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार जैसी घटनाये हो रही है जिसे रोकने के लिए बघेल सरकार ने आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। लोकतंत्र की इस महान त्यौहार मे भाग लेकर आप सब भारतीय जनता पार्टी के कमल छाप को वोट दीजिए और इस कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनावे मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार

समाचार नागपुर से संवाददाता मनोज वर्मा की रिपोर्ट प्रथम दस्तक छत्तीसगढ़ रायपुर “कथ्थक नृत्य रागिनी, उपाधि से डॉ गायकवाड द्वारा सिमरत कौर सम्मानित ” ओजस्वी नृत्य कला केंद्र सीकर राजस्थानकी और से “नृत्य ज्योति” कार्यक्रम में उपस्थित आदरणीय आचार्य गुरु प्रशांत गायकवाड़ जी के द्वारा आदरणीय सिमरत कौर खोसला जी को भारतीय कला एवम संस्कृति का प्रचार प्रसार करने के लिए भारत माता अभिनंदन संगठन के राष्ट्रीय संरक्षकद्वारा ” भारत माता अभिनंदन सम्मान-2023 ” से सम्मानित किया गया l तथा कथ्थक नृत्य के क्षेत्र मे उनके द्वारा किए गए कार्यो के लिए , मिशन स्काय इंडिया तथा उत्तरी अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान से संस्था के अन्तर्राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड के हाथो से “कथ्थक नृत्य रागिनी” कि उपाधि देकर सिमरत कौर खोसला जी को सम्मानीत किया गया l अपने वक्तव्य मे मिसेस कौर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने ससुर वीर चक्रधारी खोसला जी तथा अपने पति डॉ गौरव खोसला जी को दिया l कार्यक्रम की शुरुआत सीकर राजस्थान के जाने माने डॉ राठी जी, प्रदीप जी, आयुष श्रीवास्तव जी, वीर चक्रधारी खोसला जी, डॉ प्रशांत गायकवाड जी,मुख्य अतिथियो द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया l कार्यक्रम में नागपुर से सीकर पहुचे आदरणीय आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड [गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड होल्डर, ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान (भारत) तथा राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित ] जी का शाॅल,श्रीफल,पुष्पगुच्छ,देकर सम्मान किया गया l इस कार्यक्रम में संकल्प सद्भावना एवम सतनाम विश्व के सभी कलाकारों के प्रति अग्नि समक्ष प्रण लेते हुए जीवन के अंत काल तक भारतीय कला एवम संस्कृति का प्रचार प्रसार करने की शपथ ग्रहण कर आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास साहित्य के माध्यम से भी करेंगे और साथ ही साथ सभी कलाकारों के प्रति प्रेम भाव की विशालता को कायम रखने का प्रयास भी निरंतर बनाए रखेंगे, ताकि देश शांति , उन्नति, और प्रगति की और विकासशील बने यह प्रण लिया गया l कार्यक्रम में “महाशिव आराधना” हेतु उज्जैन से कथ्थक नृत्यांगना आयुर्धा शामिल रही, जिनकी बेहतरीन भावपूर्ण अदाएगी से सभी दर्शकों का मन मोहा, अमृतसर पंजाब से युवा कलाकार सहजप्रीत सिंह ने अपनी गुरु परम पूजनीय रोशन कुमारी जी की बंदिशों पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन जीता l आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड जी द्वारा तबला सोलो प्रस्तुति में विश्व विख्यात कथ्थक नृत्यांगना सिमरत कौर जी के साथ संगत की,जिसमें फरमाइशी चक्रदार परण – गदीगन नागेतिट गदिगन धा, की प्रस्तुति से दर्शको द्वारा तालियों की गडगडाहट से सभागार गूंज उठा l साथ ही ओजस्वी नृत्य कला केंद्र के सभी बच्चों ने अदभुत प्रस्तुतियां दी, जिनमें गणेश वंदना, कृष्णप्रिय कथक, एवम अर्धनारीश्वर की आश्चर्य जनक अद्भुत प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीगयी। अंत मे सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री धीरज खोसला,रेशम थवानी जी, दिव्या वर्मा इनका विशेष सहयोग रहा

प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल रिपोर्टर मिथलेश वर्मा ~। कसडोल भाजपा प्रत्याशी धनीराम धिवर ने कहा मैं किसान का बेटा हूं और एक गरीब परिवार से आता हूं मै सदैव किसान व गरीब जनता के लिए कार्य करता रहूंगा मैंने हमेशा जनहित का कार्य किया है और जनता के लिए संघर्ष किया है आगे भी करता रहूंगा पिछले 5 सालों में जनता ने बखूबी देखा है की क्षेत्र व पूरे छत्तीसगढ़ में विकास कार्य बिल्कुल शून्य रहा । विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा इसको जानता अच्छी तरह से जानती है जनता ने यह भी देखा कि पूरे क्षेत्र में कसडोल की जनता कैसे परेशान रही हे आए दिन लूट मार की घटनाएं आम हो चुकी हैं लड़ाई झगड़ा व चाकू बाजी की घटनाएं आम हो चुकी हैं एक आम इंसान अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता यह सब जनता के सामने है भाजपा की सरकार बनते ही हम कानूनी व्यवस्था को सुधीर करेंगे और विकास के पद पर चलेंगे विकास हमारा पहली प्राथमिकता होगी साथ ही क्षेत्र की जनता के लिए हम युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे बलौदा बाजार जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है इसके बावजूद भी यहां युवा बेरोजगारी के शिकार हैं बाहरी लोगों को बुलाकर रोजगार तो दिया जाता है किंतु अपने ही क्षेत्र को युवाओं को भटकाया जाता है उन्हें रोजगार का अवसर नहीं मिलता हम इस पर कार्य करेंगे जनता को कर्ज माफी के नाम पर भी झुनझुना पकड़ा गया बड़े किसानों को कर्ज माफी का लाभ कुछ हद तक मिला पर छोटे किसानों इसी तरह बने रहे छोटे किसानों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ हम किसानों के लिए भी अच्छी-अच्छी योजनाओं का का क्रियान्वयन करेंगे क्षेत्र के जनता अच्छी तरह से जानती है कि जब भाजपा की सरकार थी तो रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने विकास की गंगा बहाई थी इस बार भी हमारी सरकार बनने पर विकास रोजगार को हम बढ़ावा देंगे व भ्रष्टाचार से मुक्त छत्तीसगढ़ बनाएंगे कांग्रेस ने तो सिर्फ भ्रष्टाचार किया है कांग्रेस के नेताओं ने अपनी जेब भारी है और जनता पूरी तरीके से कंगाल हो चुकी है जनता इस बात से बहुत ही त्रस्त है वह दुखी है जनता इस बार कांग्रेस को सबक सिखाएगी और निश्चित ही भाजपा का कमल फिर से खेलेगा।

You missed