Author: Team manoj

प्रेस विज्ञप्ति थाना उरला, ज़िला रायपुर दिनांक-19/04/2024 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन लाल पटले के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री मणिशंकर चंद्रा के पर्यवेक्षण में *निजात* अभियान के तहत अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना उरला पुलिस द्वारा- आरोपी- रोहित भारती पिता लाल जी भारती उम्र 38 वर्ष सतनाम चौक उरला जिला रायपुर के क़ब्ज़े से अवैध रूप से 35 पाव देशी मदिरा मशाला रखे पाए जाने से धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

● जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा भाटापारा शहर, ग्रामीण एवं सिमगा क्षेत्र अंतर्गत कबाडी दुकानों में चलाया गया आकस्मिक चेकिंग अभियान ● संपूर्ण चेकिंग अभियान में 07 कबाडी संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर कुल ₹3,45,100 कीमत मूल्य का कबाड़ सामान किया गया जप्त ● आरोपी कबाड़ संचालकों के विरुद्ध धारा 41(1+4) जा.फौ एवं 379 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर, की जा रही है वैधानिक कार्यवाही आरोपी कबाड़ संचालकों के नाम 01. मो. जावेद पिता सलीम मुसलमान उम्र 34 साल निवासी सदर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर 02. मो.रफिक पिता हाजी रजक मुसलमान उम्र 53 साल निवासी सदर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर 03. तौफिस अलि पिता अनवर अली उम्र 34 साल निवासी संत रविदास वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर 04. हरिश कुमार पिता राम कुमार बंजारे उम्र 30 साल निवासी शक्ति वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर 05. हरिराम पिता रिखदेव यादव उम्र 60 वर्ष निवासी नाका नंबर एक के पास स्थाई पता ग्राम भितरी पोस्ट मेमोनी थाना कप्तान गंज जिला आजमगढ़ ग्राम पेंड्री का कबाडी संचालक 06. रामकुमार पिता सुखेलाल बंजारे उम्र 60 वर्ष निवासी शक्ति वार्ड भाटापारा ग्राम तरेंगा का कबाडी संचालक 07. मोहम्मद कदीम शेख पिता मोहम्मद हनीफ उम्र 30 वर्ष निवासी आजाद चौक सिमगा थाना सिमगा

थाना माना कैम्प जिला रायपुर के अपराध क्रमांक 199/2024 धारा 34(१) बी आबकारी एक्ट के आरोपी आकाश तिवारी पिता अजय तिवारी उम्र 28 वर्ष पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तूता थाना अभनपुर जिला रायपुर के कब्जे से 22 पावा देसी मदिरा मसाला कीमती 2420 रूपये जप्त कर रेड कार्यवाही किया गया

प्रेस विज्ञप्ति थाना पुरानी बस्ती रायपुर दिनांक 18 4.2024 आरोपी पूर्व में भी अवैध चाकू लहराने के जुर्म में जेल जा चूका है श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखनलाल के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के के पर्यवेक्षण में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चाकू बाज एवं अड्डेबाजों के ऊपर कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती रायपुर के कार्य से अवैध रूप से चाकू रखकर लहराने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई विवरण इस प्रकार है दिनांक 18 4.2024 को वॉलफोर्ट सिटी गेट के पास एक व्यक्ति चाकू लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है सूचना पर तत्काल पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ कर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर नाम पूछने पर समीर बक्स उर्फ साबिर पिता समीम बक्स उम्र 20 साल बीएसयूपी कॉलोनी भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर का रहने वाला बताया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 173/ 24 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

प्रेस विज्ञप्ति अवैध शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार दिनांक 18 अप्रैल 2024 को अभियान कार्यवाही पर ग्राम गुल्लू रानीसागर की ओर रवाना हुआ था की मुखबीर द्वारा सूचना मिला की दो व्यक्ति मोटरसाइकिल होंडा शाइन क्रमांक CG04PR4765 में अवैध रूप से शराब लेकर रानीसागर की ओर आ रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ ग्राम रानीसागर तिराहा के पास पहुंचकर नाकेबंदी कर ग्राम रानीसागर की ओर आने वाली मोटरसाइकिल को चेक करने के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार मोटरसाइकिल क्रमांक cg04 pr 4765 में दो व्यक्ति आये जिसे रोक कर चेक करने पर पीछे बैठे व्यक्ति एक सफेद प्लास्टिक थैला में अवैध रूप से शराब रखा था मोटरसाइकिल चालक का नाम पता पूछने पर डागेश्वर साहू पिता नंदकुमार साहू उम्र 22 साल ग्राम भानसोज थाना आरंग एवं अवैध शराब लेकर बैठे व्यक्ति का नाम पूछने पर टावर पिता भूलन धृतलहरे उम्र 34 साल भानसोज थाना आरंग का रहने वाला बताया आरोपियों के संयुक्त कब्जे से प्लास्टिक थैला में 40 पाव देसी मदिरा मसाला शराब कीमती 4400 रुपए का एवं मोटरसाइकिल होंडा शाइन क्रमांक CG04 PR 4765 को जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से विधिवत दिनांक 18 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार कर 15 दिनों के न्यायिक हिरासत में माननीय न्यायालय भेजा गया है! संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक 1374 लालजी वर्मा आरक्षक होरीलाल सोनकर के द्वारा किया गया है गिरफ्तार आरोपी 1 डागेश्वर साहू पिता नंदकुमार साहू उम्र 22 साल ग्राम भानसोज थाना आरंग जिला रायपुर 2 टावर धृतलहरे पिता भूलन उमर 34 साल ग्राम भानसोज थाना आरंग जिला रायपुर दिनांक गिरफ्तारी 18 अप्रैल 2024 के 12:30, 12:40 बजे

*प्रेस विज्ञप्ति* *अवैध रूप से चाकू रखकर डराने धमकाने वाले को किया गया गिरफ्तार* *विवरण थाना सरस्वती नगर रायपुर से दिनांक 17.04.2024 को दौरान कानून व्यवस्था ड्युटी हेतू सउनि नरसिंह साहू हमराह आर क्र. 1476 ज्ञानचंद साहू के रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर के सूचना मिली की एक व्यक्ति धारदार लोहे का चाकू रखा है तथा आने जाने वाले लोगो में भय कारित कर चाकू को लहराकर डरा धमका रहा है की सूचना पर त्वरित रवाना होकर घटनास्थल कुकुरबेडा न्यू रंगराज पेंट दुकान के पास कूकुरबेडा पहुंचा जहां पर एक व्यक्ति आने जाने वाले लोगो को चाकू दिखाकर लहराकर डरा धमका रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके पास से हाथ में रखे एक नग लोहे का धारदार चाकू मिला धारदार चाकू को जप्त कर आरोपी नरेन्द्र मिश्रा पिता सुरेश मिश्रा उम्र 21 साल निवासी सुलभ सौचालय के पास कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना सरस्वती नगर रायपुर लाया गया आरोपी द्वारा अपने पास अवैध रूप से लोहे का धारदार चाकू रखकर, लहराकर लोगो में भय कारित करने का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर मे अपराध क्र. 104/2024 घारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबध्द कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।* *गिरफ्तार आरोपी :-* *(1) नरेंद्र मिश्रा पिता सुरेश मिश्रा उम्र 21 वर्ष निवासी सुलभ सौचालय के पास कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर* *जप्ती:- एक नग लोहे का धारदार चाकू*

प्रेस विज्ञप्ति थाना पुरानीबस्ती रायपुर दिनांक 17/04/24 सुने मकानों का वायर एवं पम्प चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा रायपुर जिले के समस्त नगर पुलिस अधीक्षक एवं सभी थाना प्रभारी को रायपुर शहर में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने आरोपी को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं इसी तारतम्य में थाना पुरानी बस्ती रायपुर पुलिस के कार्य से चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जय प्रकाश प्रधान पिता त्रिलोक प्रधान उम्र 50 साल निवासी विनायक सिटी भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर का दिनांक 04 .01.2024 को इस आशय की प्रथम सूचना लेकर आया गया कि दिनांक 3.1.2024 की 23:00 बजे से दिनांक 04 .01.2024 के 7:30 बजे के मध्य उसके मकान में लगे ऐसी केवल मोटर पंप केवल वायर चोरी हो गया था बाद में पता चला की भास्कर चंद्राकर के मकान ए – 182 में भी लगे केवल वायर व अन्य सामान तथा मनीष चंद्राकर के मकान नंबर ए -181 में भी एक केवल मोटर पंप का केवल वायर की चोरी हुई है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध 457 380 भादवि का प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान दिनांक 17 .04.24 को मुखबीर के माध्यम से ऐसी सूचना मिला कि भाटा गांव चौक में दो लड़के मोटर पंप बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं सूचना की तस्दीक हेतु हमरह स्टाफ मुखबिर के बताएं स्थान पर पहुंचकर संदेहियों की तलाश किया गया पुलिस को आता देखकर भागने का प्रयास किया पकड़ कर नाम पूछने पर गौरव कुर्वे चांगोरा भाटा का रहने वाला बताया धारा 27 अधिनियम का मेमोरेंडम लिए जाने पर अपने साथियों के साथ घटना कार्य करना स्वीकार किया आरोपियों गौरव कर्वे से एक पुराना टुल्लू पंप कीमती ₹3000 आरोपी टिकेश्वर से 2 किलो वायर का टुकड़ा कीमती 1500 ₹ तथा आरोपी केशव निर्मलकर से एक पाना एवं वायर कीमती ₹800 जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपियों को गिरफ्तार क्र रिमांड में लिया गया है गिरफ्तार आरोपियों का नाम 01.गौरव सोनी उर्फ़ अंशुल पिता मानिक लाल कर्वे उम्र 19 साल निवासी झंडा चौक चांगोर भाटा भाटा थाना डीडी नगर रायपुर 02.टिकेश्वर भाई उर्फ दो पिता दीपक भोई उम्र 19 साल निवासी चौहान किराना दुकान के सामने शिवनगर थाना डीडी नगर रायपुर 03.केशव निर्मलकर उर्फ दादू पिता रोहित निर्मलकर उम्र 19 साल निवासी शिवनगर साकेत बिहार काली मंदिर के सामने थाना डीडी नगर एवं एक अपचारी बालक

रामनवमी के पावन अवसर पर नगर ग्राम कचना में युवा शक्ति संगठन के द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सुंदर झांकियों सहित हनुमान जी व अयोध्या में विराजमान श्री राम की मनमोहन बाल रूप की प्रतिकृति , बाजे गाजे धूमाल वा करतब दिखाते घोड़े के साथ पुरे कचना में भ्रमण कराया गया जिसमें, अयोजक समिति के संरक्षक रोबिन साहू, पार्षद गोपेश साहू ,संयोजक दिलिप साहू, हिमांशू साहू राकेश नवीन,उमेश पिंटू रिखीराम नागेश्वर लक्ष्मिमीनारायण राकेश नागेश एवल पंकज गजेन्द्र भावेश चेतन योगेंद्र शीतल हार्दिक ललित सूरज भूपेश गोविंद पप्पू सुरेश पिंकू महेन्द राकेश मारकंडेय हितेश दिलीप राजा परमेश्वर पप्पू दिनेश भोला लोकेश……..बडी संख्या में श्रद्धालु वा ग्रामवासी उपस्थित रहे

प्रेस विज्ञप्ति थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर दिनांक -17/04/24 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन लाल के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों एवं नशे के कारोबारी पर अंकुश लगाने हेतु निजात अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रूप से शराब रखे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.04.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि आच्छी तालाब के सामने भाटागांव के पास एक लड़का जो अपने हाथ में एक सफेद रंग की प्लास्टिक की चूमड़ी में अवैध रूप से मदिरा रखा है वाहन का इंतजार कर रहा है सूचना पर तत्काल घटनास्थल पहुंचकर आरोपी को पकड़ कर उनके कब्जे से अवैध रूप से 35 पावा देसी मदिरा मसाला रखा मिला नाम पूछने पर अपना नाम सैयद साहिल पिता सैयद फारूक उम्र 29 साल निवासी गरियाबंद डाक बंगला बस स्टैंड के सामने थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद हाल कोटा ओम किराना स्टोर थाना सरस्वती नगर रायपुर का रहने वाला बताया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 170/ 24 धारा 34(2 )आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया

//प्रेस विज्ञप्ति// रायपुर पुलिस दिनांक 17.04.2024 *गांजा तस्करी करते उड़ीसा का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार* *निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस की कार्यवाही* * थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कबीर चौक स्थित शनि मंदिर पास गांजा तस्करी करते आरोपी को पकड़ा गया रंगे हाथ।* * आरोपी है मूलतः उडीसा का निवासी।* * आरोपी द्वारा हुण्डई एवन कार क्रमांक सी जी/04/एल पी/4515 में की जा रहीं थी गांजा की तस्करी।* * आरोपी के कब्जे से 40 किलोग्राम गांजा, गांजा परिवहन मंे प्रयुक्त हुण्डई एवन कार क्रमांक सी जी/04/एल पी/4515 तथा 01 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।* * जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 7,00,000/- रूपये।* * आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 103/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।* विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 16.04.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कबीर चौक स्थित शनि मंदिर के पास एक व्यक्ति अपने चार पहिया वाहन में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार झा (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सरस्वती नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर वाहन की पतासाजी करते हुए वाहन को चिन्हांकित किया गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम नरेश निहाल होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके चारपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी नरेश निहाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 किलोग्राम गांजा, गांजा परिवहन मंे प्रयुक्त हुण्डई एवन कार क्रमांक सी जी/04/एल पी/4515 तथा 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 7,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 103/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उडीसा से लाना बताया गया है। आरोपी पूर्व में भी थाना सरस्वती नगर रायपुर एवं बलौदा बाजार से आबकारी एक्ट के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है। *गिरफ्तार आरोपी – नरेश निहाल पिता स्व. लखन लाल निहाल उम्र 34 साल निवासी ग्राम लखीमपुर पोड़ापाली थाना राजा खरियार जिला नुवापाड़ा उडीसा। हाल पता – इंद्रप्रस्थ कालोनी ई.डब्ल्यू.एस.ई. – 218 थाना डी.डी.नगर रायपुर।* *कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल थाना प्रभारी सरस्वती नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, सउनि. प्रेमराज बारिक, प्र.आर. अभिषेक सिंह, आर. राकेश पाण्डेय, टीकम साहू, अभिषेक सिंह ठाकुर तथा थाना सरस्वती नगर से उपनिरीक्षक लोकेश्वर प्रसाद सदावर्ती, नंद किशोर सिन्हा, ज्ञानचंद साहू, संतोष शुक्ला एवं म.आर. उषा क्षेत्री की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

You missed