Uncategorized *खूब पिये पानी,बढ़ती गर्मी के साथ लू से बचाव है जरूरी-सीएचएमओ* मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/9644331272 बलौदा बाजार, जिले में तेज गर्मी को देखते हुए हीट वेव या लू से बचाव एवं स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इससे बचाव करने के लिए विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि तेज़ धूप में लंबे समय तक रहने से शरीर में पानी एवं खनिज -लवण की कमी हो जाती है जिसे लू की स्थिति कही जाती है। सिर में भारीपन,शरीर में तेज दर्द, तेज बुखार, चक्कर,उल्टी आना,कमजोरी आना,बार बार मुंह सूखना,पेशाब कम आना अथवा बेहोशी ये कुछ लक्षण हैं जो लू को प्रकट करते हैं। लू लगने पर सर में गीले कपड़े की पट्टी लगाना उचित होगा अधिक से अधिक ओ आर एस घोल दिया जाए। मरीज के शरीर को ठंडे पानी से पोछना चाहिए। अधिक से अधिक ठंडा पेय दिया जाए। उल्टी,तेज़ सर दर्द को स्थिति में मरीज को तत्काल अस्पताल ले जाना चाहिए। जहाँ तक लू से बचाव का सम्बंध है तो जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट श्वेता शर्मा के अनुसार इस हेतु व्यक्ति को कोशिश करनी चाहिए कि,वह घर से कम ही बाहर निकले,बाहर जाने की स्थिति में स्वयं को कपड़ों से ढँक कर रखे। कपड़े मुलायम और सूती हों तो अच्छा रहेगा। इसके अतिरिक्त लगातार पानी और अन्य पेय पदार्थ का सेवन करते रहना चाहिए। उल्टी,सर दर्द,तेज़ बुखार की स्थिति में चिकित्सक से संपर्क किया जाए। किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति में तत्काल अस्पताल में संपर्क करें। इस हेतु जिला कंट्रोल रूम का नंबर 7727223532 जारी किया गया है। May 29, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *खूब पिये पानी,बढ़ती गर्मी के साथ लू से बचाव है जरूरी-सीएचएमओ* मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/9644331272 बलौदा बाजार, जिले में तेज गर्मी को देखते हुए हीट वेव या लू से बचाव…
Uncategorized जिला ब्योरो * सुनील साहू * जिला सक्ती पुलिस दिनांक 27.05.2024 शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर 10500/- रूपये जुर्माना श्रीमान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सक्ती के निर्देश के मार्गदर्शन में जिला सक्त्ति में दुर्घटना में अंकुश लाने के लिये सक्त्ति क्षेत्र में की जा रही पहल ▶️ वाहन चालको का ब्रिथ ऐनेलाईजर से शराब सेवन करने की चेकिंग की जा रही है। जिसमे एक ट्रक क्रमांक CG 15 A 7536 वाहन चालक द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन को जप्ती कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा शराब सेवन करने वाले चालक पर धारा 185, 119/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दस हजार पाच सौ रूपये का समन शुल्क काटा गया है। May 28, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments जिला ब्योरो * सुनील साहू * जिला सक्ती पुलिस दिनांक 27.05.2024 शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर 10500/- रूपये जुर्माना श्रीमान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सक्ती के…
Uncategorized रविन्द्र देवांगन संवाददाता शक्ति मो,7566406755 *ग्रीष्मकालीन समर कैंप के निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर* सक्ती, 27 मई 2024// ग्रीष्मकालीन समर कैंप के निरीक्षण व अवलोकन के लिए आज सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो सेजेस कसेरपारा, सेजेस स्टेशन पारा व सेजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती के विद्यार्थियों के पास पहुंचे। उन्होंने समर कैंप में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया, वहीं छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए सुंदर कलात्मक रंगोली, चित्रकला, हस्तकला ,काष्ठ कला, मेहंदी सहित अन्य गतिविधियों का अवलोकन करते हुए खूब प्रशंसा की। उन्होंने अपनी बहुमुखी छुपी प्रतिभा को विकसित करने का सशक्त माध्यम समर कैंप को बताया और बच्चो को समर कैम्प का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को समर कैंप में शिक्षकों के मार्गदर्शन से नई नई विधाओं में पारंगत होने की बात कही। कलेक्टर ने बच्चों के 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती श्री एन के चंद्रा ने भी समर कैंप में विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षकों का हौसला बढ़ाया। जिनके अथक प्रयास से समर कैंप में बच्चे नई-नई गतिविधियों को सीख रहे हैं। उन्होंने बच्चो से कहा कि हमेशा रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए, अपने भीतर बहुमुखी कौशलों को विकसित करते रहना चाहिए। उन्होंने ग्रीष्मकालीन समर कैंप को शासन की उद्देश्य परक़् योजना बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी इस बात पर जोर दिया गया है कि अध्ययन के साथ-साथ अपनी कलात्मक और बौद्धिक प्रतिभा के विकास के लिए विद्यार्थियों को प्रयास करते रहना चाहिए। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारने, उनमें कलात्मक बौद्धिक प्रतिभा का विकास करने, उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर उनमें बहुमुखी कौशलो का विकास करने के लिए -ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला सक्ती में 20 मई से 9 जून तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में सक्ती विकासखंड के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ती, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्टेशन पारा, स्वामी आत्मानंद स्कूल हिंदी माध्यम कशेरपारा के छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न विधाओं जैसे चित्रकला हस्तकला, रंगोली, मेहंदी में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। जहां पेंसिल आर्ट से छात्र-छात्राओं ने सुंदर कलाकारी की वही हाथों से बने फूलदान, कलम स्टैंड व मिट्टी के मटका को सजाया गया था। छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित बांस की टोकरियों को सजाकर सुंदर कलाकारी जैसे बहुमुखी कौशलों का भी प्रदर्शन किया गया। जहां एक ओर सुंदर कलात्मक रंगोली, मनमोहक़् मेहंदी से सब का मन मोह लिया, वही दूसरी ओर प्लास्टिक व कांच की बोतलों को भी सुंदर ढंग से सजाकर एक नया रूप प्रदान करते हुए बच्चो द्वारा अपनी कुशल हस्तकला का सुंदर नमूना पेश किया। वही खेल विधा के अंतर्गत विद्यार्थियों ने शतरंज, कैरम, 100 मीटर दौड़ में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती श्री के एस पैकरा, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री राकेश अग्रवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अमर सिंह राज, सेजेस कशेरपारा की प्राचार्य श्रीमती पी गबेल, व्याख्याता श्री देवाशीष बनर्जी, श्री संजय साहू, सुश्री भारती देवांगन, श्री निकहत करीम,सेजेस सक्ती की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती ज्योति चंद्रा, ,व्याख्याता श्री सूरज, श्री राजीव गुप्ता, सेजेस स्टेशन पारा के प्रभारी प्राचार्य श्रीसुरेश जायसवाल,व्याख्याता श्री आई खलखो, श्री धनंजय केवट, श्री लोकेश्वर जगत, श्री लवचंद देवांगन समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, व्यायाम शिक्षक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, । May 28, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments रविन्द्र देवांगन संवाददाता शक्ति मो,7566406755 *ग्रीष्मकालीन समर कैंप के निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर* सक्ती, 27 मई 2024// ग्रीष्मकालीन समर कैंप के निरीक्षण व अवलोकन के लिए आज सक्ती जिले…
Uncategorized *कमियों को दूर कर योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं प्रगति- कलेक्टर* *किसानों को खाद बीज लेने में न हो कोई समस्या* *कलेक्टर ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा* मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/9644331272 बलौदा बाजार कलेक्टर के. एल. चौहान ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय- सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कहीं पर भी कमी हो तो उसे हर स्तर पर दूर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सतत मॉनिटरिंग व समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरीफ सीजन में सहकारी समितियों में खाद एवं बीज भंडारण एवं उठाव की जानकारी लेते हुए उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समितियों से खाद बीज का उठाव करने में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। खाद बीज को लेकर किसानों की ओर से शिकायत मिलने पर सम्बंधित अधिकारी पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि समितियों से खाद बीज का उठाव करने के लिए गांव में मुनादी कराएं। समितियों में खाद बीज की उपलब्धता तथा वितरण की प्रतिदिन की जानकारी लेने के लिए पटवारियों की ड्यूटी लगाएं। उन्होंने कृषि, सहकारिता , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बीज निगम एवं मार्कफेड के अधिकारियों को जिले के सभी 5 डबल लॉक गोदामों में उर्वरक उपलब्धता एवं उठाव की निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगामी मानसून में वृक्षारोपण के लिए कार्ययोजना तथा पौधे तैयार करने हेतु जरूरी निर्देश उद्यनिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। इसीतरह पशुधन विभाग के अधिकारी को पशुओं के टीकारण पूर्ण करने तथा मत्स्य अधिकारी को जरूरत के अनुसार स्पॉन की उपलब्धता सिनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी से प्रगति लाना होगा। इसके लिए सभी निर्माण एजेंसियां अभी से आवश्यक तैयारियां शुरू करें। ठेकेदारों को भी इस बात से अवगत कराएं और गुणवत्तापूर्ण निर्माण भी सुनिश्चित काराना है। उन्होंने अटल आवास योजना अन्तर्गत बीपीएल परिवारों को आवंटित आवासों की सत्यापन कराने तथा आवंटन में किसी प्रकार की अनियमितता होने पर उसे दूर करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, संयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोंण्डे सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। May 28, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *कमियों को दूर कर योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं प्रगति- कलेक्टर* *किसानों को खाद बीज लेने में न हो कोई समस्या* *कलेक्टर ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा* मिथलेश वर्मा…
Uncategorized शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे बलौदाबाजार जिला इकाई ने जिला कलेक्टर को सोपें ज्ञापन मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/ 9644331272 बलौदा बाजार आज बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष मनहरण साहू के नेतृत्व में प्रदेश के निम्न समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम बलौदा बाजार जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया जो कि निम्न प्रकार की समस्याएं हैं जैसे छत्तीसगढ़ में पूर्ण रूप से शराब बंद किया जाए एवं सभी प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड एवं खूबचंद बघेल कार्ड का अनिवार्य रूप से लागू कर निशुल्क चिकित्सा का लाभ दिया जाए प्रदेश में महिला वंदन योजना मैं सभी महिलाओं को लाभ दिया जाए प्रदेश में टोल नाका मुक्त कर सभी वाहनों का टोल माफ किया जाए विद्यार्थियों के आने-जाने के लिए बस एवं रेल पास को कड़ाई से लागू किया जाए प्रदेश में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा एवं नौकरी में आवेदन निशुल्क किया जाए प्रदेश में सैनिक स्कूल प्रवेश एवं उच्च शिक्षा पूर्णता निशुल्क किया जाए प्रदेश में अनिवार्य शिक्षा नीति बनाकर हर बच्चे की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करते हुए शिक्षा माफिया पर रोक लगाया जाए किसानों के समस्त उपज पर एम एसपी लागू किया जाए प्रदेश में प्रारंभिक से लेकर स्नातक स्तर तक शिक्षा निशुल्क हो एवं स्थानीय बड़े उद्योगों में शिक्षित बेरोजगारों को वैकेंसी निकाल कर नौकरी दिया जाए कंपनी की बड़े पत्थर माइंस जो की अत्यंत गहरा होने की वजह से पानी लेवल कम हो गया है जिस कारण माइंस में पूनम मलमा डाला जाए ऐसे निम्न प्रकार की समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम बलौदा बाजार जिला कलेक्टर कुमार लाल चौहान को ज्ञापन सोपा गया और जल्द से जल्द निम्न समस्याओं का समाधान करने अनुरोध किया गया जिस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला सेना जिला अध्यक्ष गंगोत्री साहू, जिला महासचिव बद्री प्रसाद वर्मा, राजेश घृतलहरे, जिला कार्यकारिणी सदस्य कोमल साहू ,द्रौपदी मानिकपुरी ,निशा मानिकपुरी,सिमगा ब्लॉक उपाध्यक्ष गब्बर सांवरा,राकेश,संजय साहू, मुख्य रूप से शामिल रहे। May 28, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे बलौदाबाजार जिला इकाई ने जिला कलेक्टर को सोपें ज्ञापन मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ/ 9644331272 बलौदा बाजार आज बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष मनहरण साहू के नेतृत्व में…
Uncategorized *शातिर ठग पकड़ाया* जिला ब्यूरो * सुनील साहू * *शेयर मार्केट और जुआ सट्टा कैसिनो के नंबर देने के नाम पर करता था ठगी* *कई लोगों को लगा चुका था लाखों का चूना* *आरोपी शिवनंदन महंत @नंदू महंत 32 वर्ष, निवासी ठाकुर्दिया खरसिया थाना खरसिया ,रायगढ़* मामले का विवरण इस प्रकार है की थाना सकती के नेहरू लाल राठौर नमक ग्राम पसीद के व्यक्ति ने शिकायत की इसको शिवनंदन महंत के आदमी ने, जो की खरसिया का रहने वाला है, उसने कॉल करके बताया की वो शेयर मार्केट के खेल में पैसे लगाने पर पैसे को कई गुना कर देगा।उसकी बातों के झांसे में आकर नेहरू लाल ने अपने अकाउंट से शिवनंदन महंत और उसके साथी अजय सिंधी दोनो निवासी ठाकुर्दिया खरसिया के अकाउंट में फोन पे के माध्यम से 5 लाख रुपए डाल दिए,जो शिवनंदन महंत ने ठगी करके रख लिए।पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी को प्रकरण की जानकारी मिलने पर उन्होंने asp सुश्री रमा पटेल और एसडीओपी मनीष कुंवर के साथ साइबर की टीम को इसकी पतासाजी के लिए लगाया, सकती पुलिस और साइबर की टीम ने एसडीओपी श्री मनीष के नेतृत्व में पता तलाश की और शिवनंदन महंत को राउंड अप करके,उससे पूछताछ शुरू की तो खुलासा हुआ, की ये व्यक्ति घरघोड़ा, सारंगढ़, सरसीवा एवम अन्य जगहों पर भी ठगी कर चुका है, और वहां अपराध भी दर्ज है।ये व्यक्ति व्हाट एप नंबर लेकर लोगों को शेयर मार्केट में लगाने, जुआ सट्टा और कैसिनो के नंबर बताने के नाम पर झांसा देता था, और उनकी रकम बढ़ाने की बात करता था, ये इतना शातिर है, की लोग आसानी से इसके जाल में फांस जाते थे। प्राप्त जानकारी के आधार पर अभी तक,अपने साथी अजय सिंधी के साथ 50 से ऊपर लोगों को ठगी कर चुका है और ठगी की रकम का करोड़ों के जाने का अंदाजा है।सकती पुलिस ने शिवनंदन महंत को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी ने अपील की है, की इसकी ठगी के शिकार जो भी लोग हैं, आकर रिपोर्ट कराएं।ऐसे और भी लोग हैं, तो उनके बारे में भी जानकारी देने की अपील पुलिस अधीक्षिका ने की है।इस कारवाई में साइबर की टीम के निरीक्षक अमित सिंह, आरक्षक फारूक,राकेश, थाना सक्ति के asi नजरियस एक्का, आरक्षक सेतराम पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। May 27, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *शातिर ठग पकड़ाया* जिला ब्यूरो * सुनील साहू * *शेयर मार्केट और जुआ सट्टा कैसिनो के नंबर देने के नाम पर करता था ठगी* *कई लोगों को लगा चुका था…
Uncategorized नेता, प्रशासन मौन, गैस उपभोक्ता परेशान..आखिर चूल्हा कब जलेगा साहेब ब्लैक में तत्काल घर पहुँच सुविधा और कार्ड वाले लगा रहें चक्कर शासन-प्रशासन, नेता सोये एसी में और उपभोक्ता खड़ा धधकती गर्मी में अपने घर का चूल्हा जलाने इंडेन गैस एजेंसी की लाईन में मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार जिला मुख्यालय में नवतपा शुरू गर्मी बढ़ गई फिर भी बलौदाबाजार नगर में इंडेन गैस सिलेंडर उपभोक्ता परेशान है, आम उपभोक्ताओं में इन दिनों काफी नाराजगी दिख रही है l गैस संचालक की बढ़ती मनमानी के चलते आम उपभोक्ताओं में शासन-प्रशासन के प्रति रोष दिखाई दे रहा है, आक्रोशित उपभोक्ताओं का मानना है कि “शासन-प्रशासन, नेता सोये एसी में और उपभोक्ता खड़ा धधकती गर्मी में अपने घर का चूल्हा जलाने इंडेन गैस एजेंसी की लाईन में,, नगर के फेसबुक आदि में कई दिनों से संबंधित एजेंसी संचालक के विरुद्ध पोस्ट, टिप्पणियां बढ़ती जा रही चूंकि आम उपभोक्ताओं द्वारा 15-20 दिनों से ऑनलाइन बुकिंग कर भुगतान एडवांस जमा करने के बावजूद लोगों को गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा, इसी कड़ी में 12 मई को भुगतान कर चुकी मोहनी गनशानी ने बताया कि अब तक उन्हें गैस सिलेंडर अप्राप्त है हमेशा की यही स्थिति निर्मित होती है, सूत्रों की माने तो इस प्रकार की मनमानी से अन्य कई उपभोक्ता भी परेशान है, यहां कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी बदले गये किन्तु सिलेंडर सप्लाई के मनमाने रवैय्ये को नहीं बदल पाये, मुख्यालय के नेता एवं अधिकारीगणों को आसानी से घर पहुँच रहा गैस सिलेंडर इसलिए प्रतीत होता है कि इन्हे आम लोगों को परेशान देखने में मजा आ रहा l एजेंसी के कर्मचारी उचित व्यवहार नहीं करते हैं। जिससे उपभोक्ताओं में काफी निराशा, मायूसी देखने को मिलती है। एजेंसी में नियुक्त कर्मचारियों के व्यवहार से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। सूत्रों की माने तो कड़कती धूप में जो उपभोक्ता लाईन में लगकर रसीद कटवा रहें है उनसे भी घर पहुंच राशि ली जा रही है एवं जो व्यक्ति ऑनलाईन बुकिंग कराये है उन्हें समय पर होम डिलीवरी नहीं दी जाती। इससे परेशान उपभोक्ता ने एजेंसी के प्रतिनिधि को कई बार फोन कर एवं व्हाट्सएप पर डिलीवरी देने हेतु अनुरोध जाता है किंतु कोई सुनवाई नहीं होती वही एजेंसी से बाहर ब्लैक में अतिरिक्त राशि देकर सिलेंडर लिया जाता है तो घर पहुंच सेवा मिल रही है l उपभोक्ताओं को हो रही उक्त परेशानी की जानकारी जिले के आला अधिकारिओं और नेताओं को भी है किन्तु सभी मौनी बाबा बन कर एसी का मजा ले रहें है जिससे प्रतीत होता है कि सांठ-गांठ अथवा उच्च राजनीतिक दबाव के चलते हरी झंडी दी गई l May 26, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments नेता, प्रशासन मौन, गैस उपभोक्ता परेशान..आखिर चूल्हा कब जलेगा साहेब ब्लैक में तत्काल घर पहुँच सुविधा और कार्ड वाले लगा रहें चक्कर शासन-प्रशासन, नेता सोये एसी में और उपभोक्ता खड़ा…
Uncategorized *शिवरीनारायण में बाबासाहेब आंबेडकर व गौतम बुध्द के साथ गुरु घासीदास बाबा जी के जैतखाम में हुआ तोड़फोड़ व सफेद झंडे में बदलाव* मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार सतनामी समाज के आस्था के प्रतीक जैतखाम में लगें शांति के प्रतीक सफेद पालो( झंड़ा) कों शिवरीनारायण वार्ड नंबर 15 स्वामी आत्मानंद स्कूल के पिछे जैतखाम में लगें सफेद झंडे को तहसीलदार कृष्ण कुमार जायसवाल व नायब तहसीलदार संजय बरेट एवं अन्य लोगों के द्वारा जेसीबी से वहां पर बन रहे मकान को तोड़ कर फेंक दिया गया है बाबासाहेब आंबेडकर जी व तथागत गौतमबुद्ध की प्रतिमा को फेंक दिया गया और जैतखाम में अज्ञात असमाजिक तत्वों द्वारा झंडे को हटाकर प्रभु श्री राम के चित्र वाला झंडा लगाकर समाज में शांति भंग व उपद्रव कर सतनामी समाज के आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया उक्त घटना स्थल का मुआयना के पश्चात किशोर नंवरगे प्रदेशाध्यक्ष भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ द्वारा अपने टीम के साथ अशोभनीय मानसिकता रखने वाले के खिलाफ शिवरीनारायण थाना में एफआईआर दर्ज कराने एसडीओपी यदुमणी सिदार कों उचित कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपकर बड़ी संख्या में भीम क्रांतिवीर के प्रदेशाध्यक्ष किशोर नंवरगे, ढालेन्द यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, मनीष घृतलहरे जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार, संदीप कोसले जिला उपाध्यक्ष,गोपी बंदे छात्रसंघ प्रदेशाध्यक्ष, डीकेश्वर घृतलहरे कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष,प्रीतम नंवरगे जिला मिडिया प्रभारी, संदीप रात्रे ब्लॉक अध्यक्ष लवन , देवदत्त मनहरे छात्रसंघ जिलाध्यक्ष, खुमान निराला, राज रात्रे, संदीप घृतलहरे, भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ के सदस्य मौजूद थे May 26, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *शिवरीनारायण में बाबासाहेब आंबेडकर व गौतम बुध्द के साथ गुरु घासीदास बाबा जी के जैतखाम में हुआ तोड़फोड़ व सफेद झंडे में बदलाव* मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार सतनामी…
Uncategorized बलौदाबाजार बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा संस्कार अनुशासन व समय का समायोजन का होना आवश्यक डा संजय पांडेय मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार बलौदाबाजार के पंडित वाल्मीकि विप्र वाटिका में बच्चों के विकास और उनकी क्षमता को पहचानने तथा पालको का बच्चों के विकास में किस तरह का योगदान हो सके जिसको लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में अंबुजा विघापीठ के प्राचार्य संजय पांडेय उपस्थित थे जिन्होंने बच्चों के विकास को लेकर अपने रिसर्च के माध्यम से पालको को बताया कि बच्चों का सर्वागीण विकास कैसे हो और बच्चों के प्रति हमारे व्यवहार के साथ उनके अंदर छुपी प्रतिभा को कैसे तराशा जाये इस पर विशेष प्रकाश डाला गया। डा पांडे ने बताया कि बालक जब गर्भ में आता है उसी वक्त से उसके सम्पूर्ण शरीर के साथ मस्तिष्क का विकास प्रारंभ हो जाता है ऐसे समय में माताओं को ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अध्ययन करने के साथ ही अच्छे और विद्वान लोगों की संगत में बैठना चाहिए और उनके विचारों को सुनना चाहिए। बच्चों के संसार में आते ही जन्म से लेकर आठ वर्ष तक समय गोल्डन समय होता है जहाँ बालक किस क्षेत्र में जायेगा यह पता चल जाता है इस समय में बालक जो अपने मातापिता के साथ परिवार के सदस्यों के आचरण व्यवहार को देखता है वह सीखता है। ऐसे समय में हमे मोबाईल का ऊपयोग कम कर बच्चों के सामने पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए साथ ही बच्चों को भी पुस्तक पढने देना चाहिए, इसके साथ ही एक सकारात्मक वातावरण और विचार घर में लाना चाहिये, इसके साथ हमे स्वयं अनुशासित रहकर बच्चों को अनुशासन सिखाना चाहिए इसके अलावा हमे हमारे धर्म हमारी संस्कृति का ज्ञान देकर उन्हें देवालयों और जिन्हें हम अपना आराध्य मानते हैं वहां लेजाना चाहिए, बडो़ का आदर करना सिखाना चाहिए, इस उम्र में बच्चों के मानसिक विकास का विशेष ध्यान रखना होता है। उम्र बढ़ने के साथ उनकी गतिविधियों को ध्यान रखकर सही और गलत बातों से अवगत कराना चाहिए। साथ ही किसी भी काम को करने का समय निर्धारण होना चाहिए। कारण हम जैसा करेंगे बच्चा वैसा सिखेगा इसलिए स्वयं अनुशासित रहकर शिक्षा और संसकार के साथ आचरण करना चाहिए। उन्होंने मोबाईल के ऊपयोग पर कहा कि आधुनिक युग में इसकी बहुत ज्यादा उपयोगिता है पर कैसे ऊपयोग करें यह स्वयं पर निर्भर करता है। इस अवसर पर कृषक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्याम शुक्ला, महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती शैलजा मिश्रा, डा यू के मिश्रा, रमाकांत झा, डा श्रीमती निशा झा, एस पी पांडेय सेवानिवृत्त प्राचार्य, सहित बड़ी संख्या में पालक व बच्चे उपस्थित थे। May 25, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments बलौदाबाजार बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा संस्कार अनुशासन व समय का समायोजन का होना आवश्यक डा संजय पांडेय मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार बलौदाबाजार के पंडित वाल्मीकि विप्र…
Uncategorized *विधायक श्री साव ने किया आधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल का उद्घाटन* मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ भाटापारा सिमगा शहर में पूर्व सीएमओ डॉक्टर के .आर .सोनवानी जी द्वारा संचालित नवीन समृद्धि अस्पताल का उद्घाटन गुरुवार को स्थानीय विधायक इन्द्र साव ने फीता काटकर किया उद्घाटन के इस मौके पर विधायक साव ने कहा कि सिमगा नगर एवं आसपास के लोगों को इस अस्पताल के खुलने से काफी फायदा होगा डॉक्टर के. आर. सोनवानी डॉक्टरी पेशे से जुड़ा हुआ एक बड़ा नाम है और डॉक्टर साहब सिमगा से ही इस पेशे की शुरुआत की थी। उनका इस क्षेत्र के लोगों से जुड़ाव ही है कि जो सीएमओ जैसे बड़े पद में रहने के बावजूद सिमगा नगर को अपनी सेवाएं देने हेतु पुनः आये है। विधायक साव ने डॉक्टर साहब को धन्यवाद दिया तथा आशा व्यक्त की है स्पर्धा के इस दौर में यह संस्थान गरीब लोगों तथा मेरे क्षेत्र की जनता का अच्छे से सेवा कर सकें तथा स्वास्थ्य लाभ के लिए अब लोगों को रायपुर अथवा अन्य शहर जाने की जरूरत ना पड़े अब सिमगा में इस संस्थान के चलते आकस्मिक इलाज ,ऑपरेशन थिएटर ,मल्टी स्पेशलिस्ट सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। अस्पताल के निदेशक डॉक्टर के .आर .सोनवानी जी ने कहा कि सिमगा मेरे जीवन काल में सबसे लगाव वाला क्षेत्र रहा है तथा मुझे यहां से ही एक पहचान तथा अपनापन मिला था अभी यह शुरुआत है तथा बहुत जल्द इस अस्पताल में मल्टी स्पेशलिस्ट की सुविधा भी उपलब्ध हो सकेंगी सोनवानी ने विधायक साव का आभार व्यक्त किया तथा इस मौके पर सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार , भाटापारा ब्लॉक के विधायक प्रतिनिधि दिवाकर मिश्रा, सत्यजीत सेंडे आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। May 25, 2024 प्रथम10तक NEWS No Comments *विधायक श्री साव ने किया आधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल का उद्घाटन* मिथलेश वर्मा ब्यूरो चीफ भाटापारा सिमगा शहर में पूर्व सीएमओ डॉक्टर के .आर .सोनवानी जी द्वारा संचालित नवीन समृद्धि अस्पताल…