मिथलेश वर्मा

बलौदाबाजार:

छत्तीसगढ़ राज्य शासन के निर्देशानुसार पिछले सत्र से अनवरत नेवता भोज कार्यक्रम राज्य के समस्त पाठशालाओं में जन्मदिन के अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्साहवर्धन उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य परस्पर सहयोग, आत्मीयता एवं शिक्षकगण और पालकगण के बीच सीधे संपर्क का एक उत्तम सूत्र बनाना है।

इसी कड़ी में सेमराडीह संकुल के प्राथमिक विद्यालय पिपराही में शिक्षक खिलेंद्र वर्मा के सुपुत्र साकेत वर्मा के जन्मदिवस पर नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय खानपान जैसे खीर, पूड़ी, पनीर कढ़ी, छत्तीसगढ़ी रोटी, अईरसा और ठेठरी परोसे गए। साथ ही सिंदूर, सोंन, पत्ती बड़ा और जामुन का पौधा रोपित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित रसोइया महिला स्व सहायता समूह द्वारा नेवता भोज तैयार किया गया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि ईश्वर जांगड़े, प्रधानपाठक श्री मोहित राम वर्मा, संकुल समन्वयक खूबचंद सिन्हा, सेमराडीह प्रधानपाठक देवेंद्र कुमार चतुर्वेदी, शिक्षक रामकुमार वर्मा, खिलेंद्र वर्मा, पेड़ नहीं हम प्राण लगाबो टीम सदस्य लक्ष्मण वर्मा, इंद्रकुमार वर्मा, उत्तम वर्मा, अजय ध्रुव, लाभा राम, महेश वर्मा, लेखराम सेन, तारा वर्मा, टूकेश्वरी वर्मा, प्रीति तिवारी, नीरा वर्मा, पुष्पा वर्मा, राजमती वर्मा, प्रमिला यादव, हिरामती वर्मा, राजेश्वरी वर्मा, ऐश्वर्या वर्मा, धनमत चतुर्वेदी एवं छात्रगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक खिलेंद्र वर्मा ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में सामूहिकता का विकास होता है और वे अपने समाज और संस्कृति के प्रति जागरूक होते हैं। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

इस प्रकार के आयोजन बच्चों के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और उनके मनोबल को ऊँचा उठाते हैं। इस अवसर पर सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed