मिथलेश वर्मा/बलौदा बाजार

शासन के निर्देशानुसार समस्त स्कूलों मे प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है इसी कड़ी मे बलौदाबाजार विकास खंड के संकुल केन्द्र खजुरी मे संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया| संकुल स्तरीय इस कार्यक्रम मे प्राथमिक, मिडिल, व हायर सेकेण्डरी के छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर मिठाई खिलाया गया साथ ही नव प्रवेशी विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक व गणवेश का वितरण किया गया|
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे ग्राम पंचायत खजुरी के सरपंच श्रीमती शिवकुमारी डहरिया,पंच श्रीमती जमुना बाई ध्रुव, श्रीमती संतोषी ध्रुव, श्रीमती अमरौतिन डहरिया,शाला समिति के सदस्य व पालक गण उपस्थित थे| कार्यक्रम कि शुरुआत माँ सरस्वती की छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया. इस बीच कक्षा बारहवी की छात्रा जानमती यादव ने स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुती दी| सरपंच श्रीमती डहरिया के द्वारा बच्चो औऱ विद्यालय के सर्वागीण विकास के लिये हर संभव प्रयास व मदद करने की बात कही गई |कार्यक्रम मे संकुल के प्रधान पाठक श्री सतरोहन बंजारे पारागांव, श्री चंद्रभूषण ध्रुव खजुरी, श्री प्रेमशंकर ध्रुव बोईरडीह, श्री दिनेश कुमार वर्मा केशडबरी, उच्च माध्यमिक शाला खजुरी से प्रभारी प्राचार्य श्री गिरीश कुमार साहू, व्याख्याता श्री प्रकाश चंद्र निर्मलकर, श्रीमती ममता शर्मा , श्रीमती मनीषा पुरेना उपस्थित थे. कार्यक्रम का सफल संचालन प्राथमिक शाला ढाबाडीह के शिक्षक श्री अशोक कुमार साहू के द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत मे संकुल के समन्वयक श्री जागेन्द्र पुरेना के द्वारा आभार व्यक्त कर आज के कार्यक्रम का समापन किया गया |

By प्रथम10तक NEWS

यह वेब न्यूज़ पोर्टल "www.Pratham10taknews.in" प्रोपराइटरशिप फर्म मनोज वर्मा के अधीन संचालित हो रहा है। इस वेब न्यूज़ पोर्टल के मालिक व संपादक MANOJ VERMA (प्रथम 10तक न्यूज) प्रबंधक - RISHI KUMAR हैं। जो कि विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक वे मीडिया - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, में अपनी सेवाएं दिए हैं। सन 2003 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं अधीन मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ पंचायत टुडे न्यूज़ का प्रकाशन कर रहे हैं साथ ही इस वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न समाचारों का प्रकाशन कर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा रहे हैं और यह कार्य आगामी दिनों में भी सभी के आशीर्वाद से जारी रहेगा ऐसा उम्मीद है। Disclaimer : किसी भी तरह के समाचार, विज्ञापन, सूचना आदि के प्रकाशन पर यदि वाद विवाद उत्पन्न होता है इस हेतु रायपुर न्यायालय में ही वाद, विवाद को निपटाया जाएगा साथ ही किसी भी इनफार्मेशन, समाचार इत्यादि के प्रकाशन पर यदि किसी को आपत्ति होती है तो वे सर्व प्रथम संपादक से बात कर मामले का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। CONTACT- 8689975743,8920666012 OFFICE-917713159769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed