Uncategorized [10/15, 4:55 PM] Durgesh Verma: ब्रेकिंग न्यूज़ ??छत्तीसगढ़ में एक और नई पार्टी को मिली मान्यता, सभी 90 सीटों पर CKS लड़ेगी चुनाव… ? रायपुर, 14 अक्टूबर 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों में उथल पुथल शुरू हो गई है। इस बीच अब खबर आ रही है कांग्रेस और भाजपा को टक्कर देने के लिए एक नई पार्टी का गठन कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोगों के हक़ के लिए लड़ने वाले संगठन ‘छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना’ को राजनीतिक दल की मान्यता मिल चुकी हैं। [10/15, 4:58 PM] Durgesh Verma: १. पूरे छ.ग.मे चिटफंड कंपनी का 12000 करोड़ का देनदारी है जिसे सरकार अपने बजट मे दें। २. छत्तीसगढिया क्रांति सेना की सरकार बनते ही सर्वप्रथम चिटफंड की पैसा वापसी की प्रकृया तत्काल प्रारंभ करना । ३. अभिकर्ताओं के ऊपर किसी भी प्रकार का कार्यवाही नही होना। ४.जिस किसी अभिकर्ता के ऊपर कोट-कचहरी का मामला चल रहा है,उसे वापस लेना । ५. छत्तीसगढिया क्रांति सेना के सरकार मे जो कोरकमेटी तैयार की जाएगी,उसमे हमारे संगठन के 5 पदाधिकारियों को सम्मिलित करना। ६. जब भी किसी कंपनी की संपत्ति की लिलामी-कुर्की होकर पैसा सरकार के फंड मे आता है,तो तत्काल उस कंपनी का वेबसाइट बनाकर व कोतवार ,पटवारी के माध्यम से मुनियादी कराकर किसी भी च्वाइस सेंटर मे आनलाईन के माध्यम से पैसा बैंक अकाउंट मे भेजना।। ७. आपके द्वारा बनायी जाने वाले घोषणापत्र मे सर्वप्रथम एक नंबर पर चिटफंड की पैसा वापसी का मुद्दा रखें।। इन सभी मुद्दाओं पर हमारे छत्तीसगढिया क्रांति सेना के आदरणीय अमीत बघेल भैय्या 21 तारीख को ग्राम फुंडहर के मैदान मे छ.ग.महतारी के 50000 बेटी-बेटा के बीच मे संघ नाद करेंगे। त सब भाई-बहिनी मन ल झारा-झारा आना हे,अऊ आंखरी मे खाना खाके जाना हे।। ?️ धन्यवाद ?️ October 15, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized ? सूचना सूचना सूचना? —————————————- ? अति आवश्यक सूचना? —————————————- ?आप सभी छ.ग.अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ के समस्त अभिकर्ता एवं निवेशक सांथियों को सूचित किया जाता है ,कि वर्तमान सरकार कांग्रेस व पुर्व सरकार बिजेपी के शासनकाल मे हम सब गरीब निवेशक व अभिकर्ता साथी खुन की आंसू रो रहे हैं,जिन्होने झूठा वादा करके वादाखिलाफी का काम किया है। इन सब स्थिति को देखते हुए हमारे संघ ने 5अक्टूबर को धीवर समाज भवन अभनपुर के भव्य आमसभा मे यह एलान किया ,कि अब के बार न तो बीजेपी को वोंट देना है,और न ही कांग्रेस को वोंट देना है।। इन दोनो लबरा,बैमान पार्टियों को छ.ग.से उखाड़ फेकने का संकल्प लिया गया।इसी बीच आज तीसरी पार्टी (छत्तीसगढिया क्रांति सेना हम प्रदेश प्रमुखों को अपने कार्यालय रायपुर मे बुलाकर तीन घंटे तक चिटफंड के मुद्दे मे वार्तालाप किया।। तत्पश्चात् उन्होने हमारे संघ के मुख्य मांगों को अपने घोषणापत्र मे पहले नंबर पर रखकर अपना सरकार आते ही सर्वप्रथम चिटफंड से पीड़ित समस्या का समाधान करने का संकल्प लिया है,बदले मे हम सबसे अपना बहुमूल्य मत के साथ प्रचार प्रसार कर फुल बहुमत से सरकार बनाने मे सहयोग की कामना करते हैं,जिसके लिए क्रांति सेना के भविष्य के मुख्यमंत्री श्री अमितबघेलजी 21अक्टूबर को फूंडहर के मैदान मे हम सब के बीच संखनाद करेंगे।। अत: आप सभी छ.ग.के पीड़ित भाई-बहिनी,निवेशक एवं अभिकर्ता सांथी को हाथ जोड़कर सादर निवेदन है कि आप सभी 21तारिख को झारा -झारा फुंडहर के मैदान मे सुबह 11बजे पुरे परिवार के साथ पहुंचे।। आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष श्रीलक्षमीनारायण चंद्राकरजी ग्राम – परसदा ? धन्यवाद ? —————————————- टीप➡️ आप सभी के लिए भोजन की व्यवस्था किया गया है।। ???????????????? October 15, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized नवी मुंबई के वाशी सिडको ऑडिटोरियम में फैशन फिएस्टा के सीजन 3 का जबरदस्त आयोजन किया गया ।जिसमे धम्माल मचाने वाले हरदा मध्य प्रदेश के ब्राहमण कुल के गौरवशाली युवा जितेश नायक जो कि मस्ती गेम जोन के ओनर है जो जीपी मॉल में स्थित है और इस वर्ष मार्च में एक फैशन फिएस्टा में मिसमेरिक मिस्टर इंडिया 2023 विनर थे और इस बार मिसमेरिक फैशन फिएस्टा 2023 में उन्हें शो ओपनर शो स्टॉपर के भूमिका में लिया गया, जिसमें तरह-तरह के मॉडलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपना किरदार निभाया और मॉडलिंग के क्षेत्र से फैशन और बॉलीवुड के क्षेत्र से सभी लोग आए और हरदा के लड़के को शो स्टॉपर की भूमिका दी और उसके बाद ऑफर भी दिया गया मैगजीन के लिए और आगे जाकर मूवीस और सीरियल में भी मौका मिलेगा। इस पर मुंबई के मान.मनोज वर्मा जी स्वतंत्र ने जीतेश नायक और उनकी पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की भविष्य में नायक जी हमारे संगठन के ब्रांड एंबेसडर बनाने की बात कही है श्री वर्मा जी ने बताया की पत्रकार संगठन की ओर से दानवान ग्रुप बनाया गया है जिसमे जीतेश जी को संगठन की तरफ से ब्रांड बनाया जायेगा । उसकी तैयारी कर दिया गया है बता दें। की श्री वर्मा जी वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी, संस्थापक/ अध्यक्ष ,एवं राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत एवं कई पदों पर नियुक्त किए गए है ???? October 9, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized प्रेस विज्ञप्ति बलौदा बाजार ,अंबुजा सीमेंट रवान में ठेकादार श्रमिको से कंपनी मैनेजमेंट के द्वारा भेदभाव ज्ञात हो कि विगत 19सितंबर से ठेकादार के मजदूरों को अपना मोबाइल लेकर कंपनी में काम पर आना मना किया गया है कंपनी मैनेजमेंट का कहना है कि मोबाइल के कारण दुर्घटना होना बताया गया है वही पर मजदूरों का कहना है कि कुछ समय पहले तीन ,चार बार अप्रिय घटना कंपनी के अंदर हुआ था जो मोबाइल के माध्यम से ही उन लोगों की जान बच पाई है साथ ही कंपनी में कार्य करने में भी दूर संचार के माध्यम से कार्य सुगमता से होता है।मजदूरों ने आगे बताया कि अगर कंपनी में कार्य करते समय कुछ हो जाए या कार्य कर वापस घर आते समय कुछ हो जाए तो घर के सदस्यों को कैसे पता चलेगा ।अंबुजा सीमेंट रवान मैनेजमेंट के द्वारा उसी कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को एक ही जगह काम करने वाले कुछ लोगो को मोबाइल लेकर कंपनी में काम पर कोई मनाही नहीं है परंतु सिर्फ हमारे इंटक यूनियन अंबुजा सीमेंट के मजदूरों को मना किया गया है इसीलिए आज दिनांक 09/10/2023 सुबह 6 बजे से अंबुजा सीमेंट रवान माइंस गेट पर सभी इंटक यूनियन के मजदूरों के द्वारा हड़ताल जारी है समाचार लिखे जाने तक कंपनी मैनेजमेंट की ओर से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी गण नहीं आया है जिससे मजदूरों मे भारी आक्रोश है।यूनियन के महामंत्री एवं उपाध्यक्ष ने कहा है कि अगर कंपनी मैनेजमेंट हम मजदूरों से भेदभाव करती है तो यूनियन के मजदूरों के द्वारा और भी एकता से कंपनी का विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो सकता है।ज्ञात हो कि इंटक यूनियन पदाधिकारियों द्वारा बलौदा बाजार जिला के अधिकारियों को लिखित रूप में आवेदन किया गया है परंतु अधिकारी गण आंखे बन्द करके सोए हुए हैं ।मिथलेश वर्मा बलौदा बाजार प्रथम दस्तक October 9, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized प्रथम दस्तक न्यूज़ चैनल एवं छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति के युवा प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारी श्री दुर्गेश वर्मा भारती वर्मा जी ने सुपुत्री राधिका वर्मा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुये ।आशीर्वाद दिया इस अवसर पर उनके दादा रिखी राम वर्मा दादी श्रीमती कल्याणी वर्मा , चाचा भरत, ओंकार,हेमचंद वर्मा,चाची महेश्वरी वर्मा छोटे भाई कुलदीप,मुकेश,मेघराज वर्मा,और मोहल्ले वासियों के साथ साथ वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी,संस्थापक/ अध्यक्ष प्रथम दस्तक न्यूज चैनल , एवं राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर मिडिया अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के मनोज वर्मा जी ने मुंबई से वीडियो कॉलिंग पर बिटिया को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई , शुभ कामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।इस अवसर पर प्रथम दस्तक न्यूज चैनल की टीम एवं छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति के सभी सदस्यों ने राधिका वर्मा को बधाई प्रेषित किया। October 6, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized कोपरखैरणे तालुका-बाॅल्क काँग्रेस कमिटी याच्या वतीने आपणांस कळवण्यात येत की दिनांक ०२/१०/२०२३ रोजी राष्ट्र पिता महात्मा गांधीजी यांच्या जयंती निमित्त त्यांच्या प्रतीमेस पुष्पहार घालून अभिवादन करण्यात येणार आहे तरी आपण सर्व कोपरखैरणे काँग्रेस कमिटी, सर्व सेलचे ,विभागाचे प्रमुख पधाधिकारी , तालुका-बाॅल्क प्रमुखपदाधिकारी, वाॅर्ड व प्रभागाचे अध्यक्ष, पधाधिकारी,महिला पधाधिकारी,युवा पधाधिकारी,महिला बचत गट,महिला कार्यकर्ते, युवा कार्यकर्ते व तमाम काँग्रेसप्रेमी,हितचिंतक यांनी कोपरखैरणे सेक्टर-०१, शाॅप नं-७१६, काँग्रेस जनसंपर्क कार्यालय येथे सकाळी १०:३० वाजता उपस्थित रहावे ही विनंती. या कार्यक्रमास आपण सर्वानी यावे ही विनंती आपला स्नेहांकित मा.श्री.सुनिलदादा पारकर अध्यक्ष-कोपरखैरणे तालुका-बाॅल्क काँग्रेस कमिटी. उपाध्यक्ष- इंटक-नवी मुंबई जिल्हा श्री.अभिजीत बापूराव काकडे उपाध्यक्ष-कोपरखैरणे तालुका-बाॅल्क काँग्रेस कमिटी. सर्व पधाधिकारी,कार्यकर्ते. October 2, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी,संस्थापक /अध्यक्ष पत्रकार संघ एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के नव नियुक्त राष्ट्रीय समन्यवक (कोऑर्डिनेटर ) मान.मनोज वर्मा जी (स्वतंत्र) मुंबई के स्लम एरिया एवं अनाथालयों में बच्चों के साथ मनाएंगे अपना जन्मदिन । मुंबई समाचार। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर , वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी,पत्रकार जनकल्याण समिति के संस्थापक /अध्यक्ष माननीय मनोज वर्मा जी (स्वतंत्र) मुंबई और नवी मुंबई के अनाथ आश्रम एवं स्लम एरिया में जाकर बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाएंगे। बतादें की मनोज वर्मा जी का जन्मदिन मानने के लिए कई आला अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों का कॉल आया लेकिन उन्होंने अपने जन्मदिन को सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया है इस अवसर पर पत्रकार संस्था की मुख्य संरक्षिका एवं वरिष्ठ समाजसेविका डॉ. स्नेहा देशपांडे जी ने बताया की 20 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक संगठन के द्वारा एवं बहुत से कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे बच्चों से लेकर बड़ों तक गरीब बच्चों को और अपंग असहाय,बच्चों विधवा महिलाओंबको राशन ,कपड़े एवं जरूरत का समान वितरण किया गया। डॉ. स्नेहा देशपांडे जी ने श्री वर्मा जी की प्रशंसा करते हुए कहा की काम समय में मुंबई में मनोज वर्मा जी ने जो अपना नाम बनाया है सभी उनके कामों को देखकर सब लोग हैरान रहते है सभी युवाओं के दिलो में राज करने वाले श्री वर्मा जी की सभी प्रशंसा करते नही थकते । श्री वर्मा जी ने मुंबई में कोरोना वरियर्स के रूप में काम करते हुए अकेले ही 40.000 लोगो की मदद मजदूरों तक पहुंचाया था वही से इनकी पहचान सभी से हुआ है और मुंबई में अपना एक अलग नाम स्थापित किया है। September 30, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized प्रेस विज्ञप्ति करणी सेना अध्यक्ष द्वारा शुरु की गई परंपरा ले रही विशाल रूप, खारुन गंगा महाआरती में उमड़ी हज़ारों श्रद्धालुओं की भीड़ दिनांक 29 सितंबर 2023 | महादेव घाट, रायपुर में भाद्रपद पूर्णिमा की संध्या को खारुन गंगा महाआरती एवं हटकेश्वर महादेव पूजन संपूर्ण विधि विधान से संपन्न हुआ। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा गत दिसंबर माह से आरंभ की गई यह परंपरा जिसमें प्रत्येक माह की पूर्णिमा की संध्या को बनारस की तर्ज पर इस महाआरती का आयोजन किया जाता है निरंतर क्रम में 11वीं बार संपन्न हुई जिसमें शहर भर के श्रद्धालुओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही। करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ एवं माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति द्वारा आयोजित यह महाआरती हमेशा की भाँति भजनों की सुमधुर प्रस्तुति से सराबोर रही जिसने समस्त आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आरती से पूर्व सभी ने साथ मिलकर एक स्वर में खारुन एवं भारत की समस्त नदियों को मातृ स्वरूप मानकर स्वच्छ एवं सुरक्षित रखते हुए कृतज्ञता व्यक्त करने की शपथ ली। खारुन गंगा मैया एवं हटकेश्वर महादेव जी की आरती प्रशिक्षित ब्राह्मणों की अगुवाई में सम्पूर्ण विधि-विधान से अगरबत्ती, धूप, पुष्प एवं दीपक द्वारा संपन्न हुई। साथ ही घाट में एक ओर शहर के विभिन्न गणपति जी की विदाई का दृश्य भी क्रमशः दृष्टित होता रहा। इस बार की आरती में विशेष रूप से रायपुर शहरी क्षेत्र की मितानिन बहनों का उनके द्वारा निरंतर किये जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान किया गया, जिसमें श्रीमती सुमन साहू जी, श्रीमती हेमप्रभा साहू जी, आदि अनेकों माताओं-बहनों की उपस्थिति रही। आगंतुक श्रद्धालुओं को दीप उपलब्ध कराए गए, जिन्हें आरती के पश्चात् विघ्नहर्ता की विदाई स्वरूप नदी को समर्पित कर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में आगंतुक श्रद्धालुओं को खीर प्रसादी का वितरण किया गया। श्री तोमर के अनुसार उन्होंने जिस संकल्प के साथ इस मुहिम की शुरुआत की थी वो आज एक विशाल महापर्व के रूप में सफ़ल होती दिखाई दे रही है। खारुन गंगा आरती की ख्याति से प्रभावित होकर प्रदेश भर में अन्य स्थानों से भी इस प्रकार के आयोजनों की सूचना मिलने लगी है जिससे यह कहा जा सकता है कि करणी सेना अध्यक्ष द्वारा शुरु की गई यह परंपरा एक मुहिम का रूप लेती जा रही है साथ ही इससे नदियों की स्वच्छता के प्रति जनमानस में प्रतिबद्धता भी नज़र आने लगी है। September 29, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized *ईद मिलादुन्नबी और गणेश झाकी को लेकर थाना प्रभारी ने ली बैठक ** खरोरा;- ईद मिलादुन और गणेश झांकी को लेकर थाना प्रभारी ने बैठक ली। असामाजिक तत्वों पर रखी जाएगी कड़ी नज़र समाज के प्रमुखों ने नगर में अमन और शांति का माहोल का आस्वाशन टी आई को दिया। खुसियो का माहोल पूरे ख़रोरा नगर में छाया हुआ है हर साल की तरह इस साल भी नगर में गणेश झाकी बड़े ज़ोरो शोरों ने निकाली जाएगी जहां हज़ारों लोग झाकी देखने शामिल होंगे लेकिन झाकी के एक दिन पहले मुसलमानों का सबसे बड़ा पर्व ईद मीलादउन नबी का त्योहार भी है इसी विषए को लेकर थाना प्रभारी ने दोनों समुदाए को बुलाकर ख़ास निर्देश दिए। September 27, 2023 Team manoj No Comments
Uncategorized *मेरी माटी मेरा देश सम्मान रैली निकाली गई* खरोरा;—हाथ में दीये रख एवं रैली निकालकर भारत को आत्म निर्भर व विकसित बनाने का लिया गया शपथ। मेरी माटी मेरा देश:शासकीय प्राथमिक विद्यालय केशला में हुआ बड़ा कार्यक्रम। शासकीय प्राथमिक विद्यालय केशला में संंस्था प्रमुख संतोष कुमार वर्मा के निर्देशन मेंमेरी माटी मेरा देश के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें छात्र छात्राओं,शिक्षक, रसोईया सहित पालकों ने हाथ में दीये रखकर भारत को आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया ।संस्था प्रमुख श्री संतोष कुमार वर्मा ने शपथ दिलाया कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने व विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करगें,गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगें,देश की समृद्धि व विरासत पर गर्व करेंगें,देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगें,देश का नागरिक होने का कर्तव्य निभायेंगे। । संकल्प कार्यक्रम के बाद वीर शहीदों के छाया चित्र, तिरंगा झण्डा हाथ में लेकर, छत्तीसगढ़ी वेश भूषा में आकर्षक ढंग से सजकर,हाथ में कुदारी धमेला,सिर के ऊपर कलश धारण कर ग्राम केशला के घर-परिवार से मिट्टी एवं चांवल एकत्रित करने रैली निकाला गया ।रैली के आगमन पर संंस्था प्रमुख संतोष कुमार वर्मा,शाला प्रबंधन समिती अध्यक्ष श्रीमती शांति देवांगन, पूर्व अध्यक्ष श्री नेहरू देवांगन, शिक्षाविद श्री शिवकुमार देवांगन, समिति के सदस्य सरस्वती देवांगन, सफाई कर्मी ललिता सिन्हा,कोदूराम निर्मलकर, आरती सारथी एवं ग्राम केशला सम्मानीय नागरिक, माताओं ने अपने अपने घरों से मिट्टी,चांवल को सिर पर धारण किए हुए कलश अर्पित कर रैली का स्वागत किया,साथ ही शाला के शिक्षकों,रसोईयों ने भी कलश में मिट्टी एवं चांवल अर्पित किये ।कार्यक्रम की सफल आयोजन में संस्था प्रमुख संतोष कुमार वर्मा,जयप्रकाश टंडन, श्रीमती लता देवांगन, प्रियंका सिदार, अंजनी गिलहरे,गणेश्वरी नवरंगे,रेखा देवांगन, किरण वर्मा,अरूणा वर्मा,इंदु देवांगन, रसोईया लक्ष्मी बंजारे ,भुखईया निर्मलकर, गायत्री सिन्हा का विशेष योगदान रहा । September 27, 2023 Team manoj No Comments